खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार अब ऐसा सिस्टम लाने जा रही है, जिससे गन्ने के बीज को लेकर होने वाली गड़बड़ियों पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी. अब गन्ने का बीज कहां से चला, किस रास्ते से आया, आखिरकार किस किसान तक पहुंचा? सब कुछ मोबाइल पर होगा ट्रैक.. दरअसल, उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है. यहां लाखों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं. लेकिन लंबे समय से यह शिकायत सामने आती रही है कि बीज वितरण में पारदर्शिता नहीं है. कई बार किसानों को समय पर बीज नहीं मिल पाता, कहीं घटिया बीज पहुंच जाता है तो कहीं कालाबाजारी जैसी समस्याएं सामने आती हैं. इन्हीं सब परेशानियों को खत्म करने के लिए अब सरकार डिजिटल रास्ता अपना रही है.
और पढ़ें