केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का खेती और प्रकृति के प्रति प्रेम एक बार फिर सामने आया है! उन्होंने अपने पॉलीहाउस से एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक संदेश साझा किया है, जहाँ वे अलग-अलग वैरायटी के जरबेरा (Gerbera) फूलों की खेती कर रहे हैं. जरबेरा फूलों की शादी-ब्याह और अन्य बड़े आयोजनों में भारी मांग रहती है. शिवराज सिंह जी ने किसान भाइयों से एक बेहद खास अपील करते हुए कहा कि फूलों की खेती में हर दिन बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही पूरी फसल को बर्बाद कर सकती है.
और पढ़ें