हिमाचल में बादल फटने से 10 लोग लापता, शिमला सहित इन जिलों में बारिश-बाढ़ का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से कांगड़ा व कुल्लू जिलों में बाढ़ आई है, जिसमें 2 की मौत और 10 लोग लापता हैं. इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना के मजदूर बह गए. SDRF, NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 26 Jun, 2025 | 12:41 PM

भारत मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और चंबा जिलों के कुछ इलाकों में बारिश के बाद कुछ नदियों में बाढ़ आ सकती हैं. इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद से 10 लोग लापता हैं, जिन्हें ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांगड़ा जिले के खन्यारा गांव के पास एक नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे मजदूर बह गए. अब तक दो शव मिल चुके हैं और आठ लोग अब भी लापता हैं. स्थानीय प्रशासन ने 170 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है.

राहत और बचाव कार्य जारी है

वहीं, गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, ड्रोन की मदद से तलाश की जा रही है और एक मजदूर अब भी जंगल में लापता है. हालांकि अधिकारियों ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया है, लेकिन कुछ मजदूरों ने अवैध खनन और नाले के किनारे असुरक्षित तरीके से बनाए गए शेल्टर को इस हादसे की बड़ी वजह बताया है.

कुल्लू जिले के रेहला बिहाल गांव में बाढ़ के दौरान घर से कीमती सामान निकालने की कोशिश कर रहे तीन लोग तेज बहाव में बह गए. ये तीनों अभी तक लापता हैं. मौके पर दो टीमों की स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और होमगार्ड्स की एक टीम तैनात की गई है. साथ ही, राहत और बचाव कार्य के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) को भी बुलाया गया है.

छह लोगों के बाढ़ में बह जाने की आशंका

वहीं, जलविद्युत परियोजना स्थल पर भी छह लोग बाढ़ में बह जाने की आशंका है, जबकि एक व्यक्ति को खुद को बचाने के लिए पास की पहाड़ी की ओर भागते हुए देखा गया था, लेकिन उसका भी अब तक कुछ पता नहीं चला है. उपायुक्त ने कहा कि बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य है. लापता लोगों में कुछ हिमाचल के नूरपुर और चंबा से हैं, जबकि कुछ उत्तर प्रदेश से हैं. पहाड़ी की ओर भागे व्यक्ति की खोज के लिए एक विशेष टीम भेजी गई है.

जेपी नड्डा ने व्यक्त की संवेदना

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनुनी खड्ड में अचानक पानी बढ़ने से बहे मजदूरों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि इस संकट की घड़ी में देवभूमि के नागरिकों की मदद के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता समर्पित है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकसंतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Jun, 2025 | 12:34 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई