IMD ने जारी किया अलर्ट.. उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना, जानें मुंबई का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय कर्नाटक में 31 मई और 1 जून को भारी बारिश हो सकती है. जबकि, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 मई को तेज बारिश की संभावना है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Published: 30 May, 2025 | 07:08 AM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 30 मई को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दिल्ली सहित अन्य राज्यों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जहां भारी बारिश के आसार हैं. दूसरी ओर मुंबई में हाल की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है और मौसम में सुधार के संकेत हैं.

मौसम विभाग ने बताया कि 30 मई को गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पूर्वी राज्यों, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 मई तक भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. मेघालय में 30 मई को 30 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश की चेतावनी दी गई है.

30 जून को इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD बारिश पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल और कर्नाटक में 30 मई से 1 जून तक गड़गड़ाहट, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 30 और 31 मई को तेज बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान है.

तमिलनाडु में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय कर्नाटक में 31 मई और 1 जून को भारी बारिश हो सकती है. जबकि, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 मई को तेज बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 1 और 2 जून को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. जबकि, 30 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं, 30 मई को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में भी भारी बारिश का अनुमान

1 और 2 जून को कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है. जबकि, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा-पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार में 30 मई से 1 जून तक तेज बारिश और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, बिहार में 30 मई को भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा कि 30 मई से 2 जून तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 30 मई से 2 जून तक बारिश होने का अनुमान है. इसी तरह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 मई को 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. जबकि, हिमाचल प्रदेश में 31 मई और 1 जून को, और उत्तराखंड में 30 मई से 2 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद