अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. किसानों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि और तेज हवा खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 25 Feb, 2026 | 06:56 AM

Today Weather: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. किसानों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि और तेज हवा खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी ने ठंड को और बढ़ाने के संकेत दिए हैं.

इन राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका

पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. इससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं.

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों में फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ेगी.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. शिमला में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है.

उत्तराखंड

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी है. देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान और नीचे जा सकता है.

दिल्ली

दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ सकता है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी.

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना कम है, लेकिन कुछ जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पश्चिमी जिलों में हल्की ठंड बनी रह सकती है.

बिहार

बिहार में मौसम शुष्क रहेगा. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

झारखंड

झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सुबह कुहासा छा सकता है.

राजस्थान

राजस्थान में बारिश की संभावना कम है. जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा. भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

तमिलनाडु

दक्षिण तमिलनाडु के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?