कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-दिल्ली में मौसम का तांडव

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 13 से 15 जनवरी तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान और दिल्ली में शीतलहर, कोहरा और कोल्ड-डे का असर रहेगा, जबकि दक्षिण और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 13 Jan, 2026 | 07:30 AM

Weather Update: अभी उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इससे पूरा जनजीवन प्रभावित है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए 13, 14 और 15 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, इन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 13, 14 और 15 जनवरी को कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 13, 14 और 15 जनवरी को जमकर बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, यनम, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी गई है. मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

लोहरी के दिन भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं

वहीं, राजस्थान में मंगलवार 13 जनवरी को लोहरी के दिन भी ठंड से राहत  मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर और कोल्ड-डे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, आज के साथ-साथ अगले दो से तीन दिन तक भी कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है. सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस होगी, जबकि कई जगहों पर दिन में भी धूप कमजोर रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

12 जनवरी को ग्राउंड फ्रॉस्ट देखने को मिला

राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल जस का तस बना हुआ है और इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मकर संक्रांति/उत्तरायण के दिन यानी बुधवार 14 जनवरी को भी राज्य के कई इलाकों में शीतलहर का असर जारी रहने की उम्मीद है. ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी. इससे पहले सोमवार 12 जनवरी को राजस्थान के कई इलाकों में पाला यानी ग्राउंड फ्रॉस्ट देखने को मिला था, जिससे ठंड और बढ़ गई. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी है.

शीतलहर का असर बना रहेगा

 13 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर  बना रहेगा. सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि दिन के समय आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Jan, 2026 | 07:26 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट