यूपी में क्या खाद की कमी है? किसानों की मांग पर सरकार ने जारी किए फर्टिलाइजर स्टॉक आंकड़े
Fertilizer Stock in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राज्य में यूरिया और डीएपी (DAP) समेत अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक खाद उपलब्ध कराई गई है और कोई कमी नहीं है.
जुगाड़ से बनाई है कृषि मशीन तो मिलेंगे 3 लाख रुपये, किसान जान ले आवेदन का तरीका
AgriTech Innovation: कृषि मंत्रालय ने एआई हैकाथॉन शुरू किया है, जिसमें युवाओं और स्टार्टअप को खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान बनाने का मौका मिलेगा. प्रतिभागी नई तकनीक के जरिए किसानों के लिए आसान और स्मार्ट समाधान तैयार करेंगे. विजेताओं को 3 लाख रुपये तक का इनाम और सरकार के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.
खेती में खर्च कम करने का नया फार्मूला, अब खाद डालना भी सिखाएगी सरकार! ऐसे बढ़ेगी इनकम
ICAR-CPRI शिमला ने हिमाचल समेत कई राज्यों में किसानों को संतुलित खाद उपयोग के लिए जागरूक करने का अभियान शुरू किया है. 12 टीमें गांवों में जाकर प्रशिक्षण देंगी. इसका उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना, रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव कम करना और टिकाऊ खेती के जरिए किसानों की आय बढ़ाना है.
पशुओं को यूरिया मिला चारा खिलाना कितना सही? जानिए पशुपालन विभाग ने क्या कहा
पशुपालन विभाग ने किसानों को यूरिया के सही इस्तेमाल की सलाह दी है. यूरिया को सीधे पशुओं को खिलाना खतरनाक हो सकता है. इसे केवल पुआल के उपचार के लिए इस्तेमाल करें. इससे चारे की गुणवत्ता बढ़ती है और पशुओं को ज्यादा पोषण मिलता है, जिससे उनकी सेहत और दूध उत्पादन बेहतर होता है.