गेहूं बुवाई करते ही सावधान हो जाएं किसान, 25 दिनों तक इस रोग का है खतरा.. चौपट हो जाएगी फसल

मध्य प्रदेश में गेहूं की बुवाई जोरों पर है, लेकिन शुरुआती 25-30 दिनों में 'जड़ माहों रोग' (Root Aphid) का खतरा बढ़ जाता है. कृषि वैज्ञानिकों ने इसे रोकने के लिए थायोमेथोक्सम और लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन दवाओं के स्प्रे की सलाह दी है. समय पर नियंत्रण से फसल सुरक्षित रहती है.

Kisan India
नोएडा | Published: 19 Oct, 2025 | 12:49 PM

Wheat cultivation: धान कटाई के साथ ही किसानों ने कई राज्यों गेहूं की बुवाई शुरू कर दी है. लेकिन मध्य प्रदेश में गेहूं बुवाई का काम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं किसानों के लिए खास सलाह जारी की है. अगर किसान वैज्ञानिकों की सलाह को अपनाते हैं, तो बंपर पैदावार होगी और उनकी कमाई भी बढ़ जाएगी. साथ ही फसल को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा. तो आइए जानते हैं आखिर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए क्या खास सलाह दी है.

दरअसल, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों सलाह देते हुए कहा है कि दिवाली के साथ-साथ खेतों पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि बुआई के शुरुआती दिनों में एक गंभीर बीमारी ‘जड़ माहों’ का खतरा रहता है. यह बीमारी फसल की जड़ों को नुकसान  पहुंचाती है, जिससे पौधे की बढ़त रुक जाती है और पैदावार पर सीधा असर पड़ता है. इसलिए गेहूं और दूसरी रबी फसलों की बुआई के 25 से 30 दिन के अंदर एक कीट हमला कर सकता है, जिसे ‘रूट एफिड’ (Root Aphid) कहा जाता है.

रूट एफिड रोग का क्या है संकेत

यह कीट फसल की जड़ों से चिपक कर उनका रस चूसता है, जिससे पौधों की बढ़त रुक जाती है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. अगर खेत में पौधे कमजोर दिखें या पीले पड़ने लगें, तो किसानों को तुरंत जड़ों की जांच करनी चाहिए. अगर जड़ों पर छोटे सफेद या भूरे कीट दिखें, तो यह रूट एफिड  का संकेत हो सकता है. देर करने से पूरी फसल खराब हो सकती है.

80 एमएल दवा मिलाकर छिड़काव करें

एक्सपर्ट के मुताबिक,  इस कीट पर काबू पाने के लिए किसान थायोमेथोक्सम (Thiamethoxam) और लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन (Lambda-Cyhalothrin) दवाओं का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें. एक एकड़ खेत के लिए 200 लीटर पानी में 80 एमएल दवा मिलाकर छिड़काव  करें. इससे जड़ों में लगे कीट मर जाएंगे और फसल फिर से अच्छी तरह बढ़ने लगेगी.

नियमित रूप से अपने खेतों की जांच करें

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बुवाई के बाद वे नियमित रूप से अपने खेतों की जांच करते रहें. खासकर जब मौसम में अचानक नमी बढ़ जाए या तापमान में बदलाव आए, तो जड़ माहों रोग  (Root Aphid) फैलने का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज कर लिया जाए, तो फसल की उपज और गुणवत्ता दोनों सुरक्षित रहती हैं. इसलिए दिवाली की व्यस्तता के बावजूद किसान अपने खेतों की निगरानी करना न भूलें, ताकि समय पर बीमारी को रोका जा सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट