Totapuri Mangoes: तमिलनाडु के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने राज्य के किसानों से खोपरा (सूखा नारियल) और तोतापुरी आम की खरीद को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस खरीद को मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि इससे बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान भी किसानों के हितों की रक्षा होगी.
तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के आधार पर केंद्र ने 2026 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खोपरा खरीदने की अनुमति दी है. इसके तहत राज्य से कुल 87,226 टन खोपरा खरीदा जाएगा. इसमें 87,000 टन मिलिंग खोपरा और 226 टन बॉल खोपरा शामिल है. सरकार का मानना है कि इस फैसले से नारियल और तोतापुरी आम उगाने वाले किसानों को उचित कीमत मिलेगी और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.
तमिलनाडु के किसान भाई-बहनों को बड़ी सौगात…
और पढ़ें
- दुनिया का सबसे बड़ा और स्वादिष्ट आम, जानें इसकी खासियत
- किसानों को राहत! PDP योजना को मिली मंजूरी, आम उत्पादकों को मिलेगा 1747 रुपये क्विंटल रेट
- 1.80 लाख किसानों का कर्ज माफ होगा, सरकार इस योजना के तहत भरेगी 1632.12 करोड़ रुपये
- बेबी कॉर्न से होगी बंपर कमाई, वैज्ञानिक भी दे रहे हैं खेती करने की सलाह.. 60 दिनों में फसल तैयार
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान कल्याण है। किसानों की आय बढ़े, उन्हें उपज का बेहतर दाम मिले और उनकी मेहनत का पूरा सम्मान हो, इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इसी…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 8, 2026
कुल 1,049 करोड़ रुपये होंगे खर्च
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खोपरा की पूरी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत की जाएगी. इस खरीद का कुल मूल्य 1,049 करोड़ रुपये से अधिक होगा. सरकार का कहना है कि इस फैसले से तमिलनाडु के खोपरा उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा. बाजार में कीमतें गिरने की स्थिति में भी किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर फसल नहीं बेचनी पड़ेगी.
96,879 टन तोतापुरी आम की होगी खरीद
एमएसपी पर सरकारी खरीद की व्यवस्था से किसानों की आय को सुरक्षा मिलेगी और उनका भरोसा भी बढ़ेगा कि जरूरत पड़ने पर सरकार तय समर्थन मूल्य पर उनकी उपज खरीदेगी. खास बात यह है कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के किसानों से 96,879 टन तोतापुरी आम की खरीद को भी मंजूरी दे दी है. यह खरीद 2026 के दौरान मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के तहत की जाएगी.
तोतापुरी आम का रेट 1,545 रुपये प्रति क्विंटल
सरकार ने तोतापुरी आम के लिए मार्केट इंटरवेंशन प्राइस (MIP) 1,545 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाना और बाजार में कीमतें गिरने पर होने वाले नुकसान से बचाना है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से तोतापुरी आम उगाने वाले किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा. साथ ही बाजार में कीमतों में अचानक गिरावट आने पर भी उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. इस सरकारी खरीद से आम की कीमतों में स्थिरता आएगी, किसानों की आय सुरक्षित रहेगी और उन्हें अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सकेगा.