फसल नुकसान की राशि पाने से छूटे किसानों को मिलेगा पैसा, पहले 2 लाख किसानों को भेजे गए 118 करोड़

PM Fasal Bima: बीते सप्ताह जारी राहत राशि के बाद कुछ किसानों ने कहा है कि उन्हें नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि नहीं मिली है. उनकी फसलों, पशुधन हानि का मुआवजा जारी नहीं किया गया है. इसके बाद राज्य सरकार ने सर्वे आकलन के बाद राहत राशि और बीमा राशि जारी करने का फैसला किया है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 21 Oct, 2025 | 10:51 AM

Crops Damage Relief Funds: बाढ़-बारिश से प्रभावित किसानों को राहत राशि नहीं मिलने के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि जो छूटे किसान हैं उन्हें चिह्नित कर राहत राशि और बीमा राशि उनके खाते में भेजी जाएगी. बता दें कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर में किसान सम्मेलन में पीड़ित 2 लाख किसानों के खाते में नुकसान भरपाई के एवज में 118 करोड़ राशि ट्रांसफर की है. लेकिन, कई जिलों के किसानों ने राज्य सरकार से कहा है कि उनकी फसल बर्बाद हुई है लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला है.

6 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलें खराब हुईं

मध्य प्रदेश में मॉनसूनी बारिश के बाद अगस्त-सितंबर के दौरान नदियों के उफान से फसलें तबाह हुई हैं. सरकारी अनुमानित आंकड़ों के अनुसार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के चलते खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है. लगभग 5-6 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें तबाह हुई हैं. आकलन में कहा गया है कि पानी में डूबने से 25 से 30 फसल खराब हो गई है.

बाढ़ बारिश से 5 हजार करोड़ के नुकसान का आकलन

बाढ़ बारिश से सर्वाधिक नुकसान सोयाबीन, मक्का, कपास और दलहनी फसलों में अरहर और उड़द को हुआ है. राज्य की सोयाबीन फसल लगभग 6 फीसदी खराब हो गई है. बारिश से अनुमानित नुकसान 5 हजार करोड़ रुपये का है. इसमें फसल नुकसान के साथ मकान, सड़क, पशुधन की हानि जैसे मामले भी शामिल हैं. जबकि, नहरों, नदियों के तटबंध कटान और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचा है. सरकार का ध्यान अब जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर भी है.

किसानों को राहत राशि नहीं मिलने पर आकलन शुरू होगा

बीते सप्ताह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर जिले में किसान सम्मेलन के दौरान राज्य के प्रभावित किसानों को राहत राशि जारी की है. सर्वे और आकलन के बाद नुकसान झेलने वाले 2 लाख किसानों के खाते में उन्होंने वर्चुअल तरीके से 118 करोड़ से अधिक की फसल क्षति राहत राशि ट्रांसफर की. लेकिन, कुछ इलाकों के किसानों ने राहत राशि नहीं मिलने और उनकी फसलों, पशुधन हानि का मुआवजा नहीं मिलने की बात कही है.

किसानों को बीमा राशि देगी राज्य सरकार

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि वह विस्तृत रिपोर्ट का आकलन करेगी और पीड़ित छूटे किसानों के लिए राहत राशि जारी की जाएगी. कहा गया है कि किसानों को बीमा राशि भी वितरित की जाएगी. मुख्यमंत्री कई मौकों पर कह चुके हैं कि राज्य सरकार किसान, गरीब, महिला और वंचित वर्गों की सरकार है. किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उनके साथ खड़ी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Oct, 2025 | 10:51 AM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद