GST लागू होने के बाद आज से कौन-कौन सी चीजें होंगी महंगी? जानें किन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

सबसे पहले बात उन चीजों की जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती हैं. इनमें सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, गुटखा, चबाने वाला तंबाकू जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं. अब इन पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 22 Sep, 2025 | 12:58 PM

GST Rates India: भारत में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कुछ चीजें महंगी होंगी, जबकि कुछ वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी. सरकार ने यह बदलाव टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए किया है. लेकिन आम उपभोक्ता के लिए यह समझना जरूरी है कि किस चीज की कीमत बढ़ सकती है और किस पर राहत मिलेगी. आइए जानते हैं किन चीजों की कीमतें बढ़ीं.

सिन गुड्स हानिकारक चीजें महंगी होंगी

सबसे पहले बात उन चीजों की जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती हैं. इनमें सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, गुटखा, चबाने वाला तंबाकू और रीकंस्टीट्यूटेड टोबैको प्रोडक्ट्स शामिल हैं. अब इन पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा.

पहले ये चीजें अलग-अलग टैक्स स्लैब में आती थीं. अब सभी को एक ही स्लैब में लाकर टैक्स बढ़ा दिया गया है. इसका मतलब है कि सिगरेट और गुटखा खरीदना महंगा हो जाएगा.

इसके अलावा, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग पर भी टैक्स बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है. अगर आप ऑनलाइन गेमिंग या बेटिंग करते हैं, तो अब इसमें खर्च थोड़ा बढ़ जाएगा.

सॉफ्ट ड्रिंक्स और एरियटेड बिवरेजेज

कोक, पेप्सी, माउंटेन ड्यू, फैंटा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स अब 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत टैक्स स्लैब में आ गए हैं. मतलब, अब सॉफ्ट ड्रिंक की कीमत भी बढ़ेगी.

लक्जरी वाहन और मोटरसाइकिलें महंगी

जीएसटी 2.0 के बाद लक्जरी कारें और SUVs/MPVs महंगी होंगी. ये वो वाहन हैं जिनकी इंजन क्षमता पेट्रोल में 1,200 सीसी और डीजल में 1,500 सीसी से ज्यादा है और लंबाई 4 मीटर से ऊपर है. पहले इन पर 28 प्रतिशत + 22 प्रतिशत सेस लगता था, अब सीधे 40 प्रतिशत जीएसटी.

इसी तरह, 350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर भी टैक्स बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है. पहले ये 28 प्रतिशत + 3 प्रतिशत सेस में आती थीं. इसका असर बाइक खरीदने वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा.

18 प्रतिशत स्लैब की चीजें

कुछ चीजों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इनमें शामिल हैं:

  • एसी या प्रीमियम रेस्टोरेंट में भोजन
  • प्रीमियम स्मार्टफोन और इम्पोर्टेड गैजेट्स
  • फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स

पहले ये चीजें 28 प्रतिशत स्लैब में आती थीं. अब ये थोड़ी सस्ती हो गई हैं, लेकिन बेसिक वस्तुओं की तुलना में अभी भी महंगी हैं.

कुल मिलाकर असर

जीएसटी 2.0 से महंगी और सस्ती दोनों तरह की चीजें होंगी.

महंगी: सिगरेट, गुटखा, मोटरसाइकिलें, लक्जरी कारें, सॉफ्ट ड्रिंक्स

थोड़ी सस्ती: प्रीमियम स्मार्टफोन, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन

सरकार का मकसद टैक्स सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाना है, लेकिन उपभोक्ताओं को अब अपनी खरीदारी में थोड़ा सतर्क रहना होगा.

अगर आप कार, मोटरसाइकिल या सिगरेट खरीदने का सोच रहे हैं, तो समझदारी यही होगी कि खरीदारी से पहले कीमतों का ध्यान रखें. वहीं रोजमर्रा की जरूरी अधिकतर चीजों के दाम आज से कम होने शुरू हो गए हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Sep, 2025 | 12:55 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई