सोयाबीन किसानों की बढ़ी मुश्किलें, फसल की पैदावार में 16 फीसदी की गिरावट

अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण बीज की गुणवत्ता प्रभावित हुई है. कम बारिश वाले क्षेत्रों में भी येलो मोजेक वायरस और एरियल ब्लाइट ने फसल को नुकसान पहुंचाया है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 11 Oct, 2025 | 09:01 AM

Soybean Production: भारत में सोयाबीन की फसल इस साल कम क्षेत्र और कम उपज के कारण 16 फीसदी घटकर लगभग 105 लाख टन रहने का अनुमान है. यह पिछले साल के 125.81 लाख टन की तुलना में 20.51 लाख टन कम है. सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक बारिश, येलो मोजेक वायरस और एरियल ब्लाइट जैसी पत्तियों की बीमारी ने इस फसल की उपज को प्रभावित किया है.

उपज में गिरावट और फसल क्षेत्र का हाल

SOPA के अनुसार, खारिफ 2025 के लिए सोयाबीन का बोने का क्षेत्र लगभग 114.558 लाख हेक्टेयर था, जबकि सरकार का अनुमान 120.43 लाख हेक्टेयर था. SOPA ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह आंकड़े जारी किए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकांश प्रमुख उत्पादन राज्यों में फसल की स्थिति सामान्य से खराब तक रही.

मध्य प्रदेश में सोयाबीन का क्षेत्र 48.64 लाख हेक्टेयर रह गया, जो पिछले साल की तुलना में 6.4 फीसदी कम है. उत्पादन 44.55 लाख टन पर रह गया, जो 55.39 लाख टन की तुलना में 19.57 फीसदी कम है. औसत उपज 916 किलो प्रति हेक्टेयर रही, जो पिछले साल की तुलना में 149 किलो कम है.

महाराष्ट्र में हालांकि बोने का क्षेत्र 2 फीसदी बढ़कर 47.09 लाख हेक्टेयर हुआ, पर उत्पादन 46.74 लाख टन तक घट गया. औसत उपज 992 किलो प्रति हेक्टेयर रह गई. येलो मोजेक वायरस और अत्यधिक बारिश के कारण फसल का ग्रेन क्वालिटी प्रभावित हुआ.

राजस्थान में स्थिति और खराब रही हैं, इसका क्षेत्र घटकर 9.06 लाख हेक्टेयर रह गया और उत्पादन लगभग 5.66 लाख टन हुआ, जो पिछले साल के 10.5 लाख टन की तुलना में करीब 46 फीसदी कम है. औसत उपज केवल 625 किलो प्रति हेक्टेयर रही. कमजोर पौधों की वृद्धि और एरियल ब्लाइट के कारण दाने छोटे रहे और उपज में गिरावट आई.

फसल की गुणवत्ता पर असर

अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण बीज की गुणवत्ता प्रभावित हुई है. कम बारिश वाले क्षेत्रों में भी येलो मोजेक वायरस और एरियल ब्लाइट ने फसल को नुकसान पहुंचाया. SOPA ने कहा कि फसल की शुरुआती हफ्तों में नमी ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे बीज भंडारण और प्रोसेसिंग पर असर पड़ सकता है.

कुल मिलाकर, भारत में इस साल सोयाबीन की फसल क्षेत्र और उपज दोनों में कमी के कारण कुल उत्पादन घट गया है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में रोग और खराब मौसम ने स्थिति को और जटिल बना दिया. जबकि महाराष्ट्र में क्षेत्र थोड़ा बढ़ा, उपज में गिरावट ने नुकसान को कम नहीं किया. विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को बीज रोग प्रतिरोधी किस्मों और सही कृषि तकनीकों के उपयोग की जरूरत है, ताकि भविष्य में उत्पादन स्थिर और उच्च गुणवत्ता वाला रहे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Oct, 2025 | 09:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Flies Rot Fruit From Within As Soon As They Sit On It Save Pumpkins And Gourd Adopt This Easy Homegrown Trick

फल पर बैठते ही अंदर से सड़ा देती है मक्खी, कद्दू-लौकी बचाने के लिए अपनाएं यह आसान देसी ट्रिक

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा