अब नहीं मिलेगा भावांतर योजना का लाभ? पंजीकरण की तारीख खत्म, जानिए क्या बढ़ेगी लास्ट डेट

सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है. लेकिन, अंतिम तिथि तक कई लाख किसान पंजीकरण नहीं करा सके हैं. अब सीएम मोहन यादव 18 अक्टूबर को किसान सम्मेलन में किसानों के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 17 Oct, 2025 | 07:32 PM

Soybean Farming: सोयाबीन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम मिलने पर नुकसान की भरपाई के लिए भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) की शुरूआत की गई है. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को 17 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने को कहा था. राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि जो किसान पंजीकरण कराएंगे उनकी उपज को प्राथमिकता पर एमएसपी भाव पर खरीदा जाएगा. लेकिन, बड़ी संख्या में किसान पंजीकरण कराने से चूक गए हैं. ऐसे में पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही है.

भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन उत्पादक किसानों (Soybean Farmers Madhya Pradesh) के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की है. इस योजना के लिए ई-उपार्जन वेबसाइट पर किसानों के पंजीयन 17 अक्टूबर तक होने थे. पंजीकरण कराने वाले किसानों के लिए सोयाबीन किसान अपनी उपज की बिक्री अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है. सभी जिला कलेक्टरों ने किसानों से अपील की है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 17 अक्टूबर तक अपना ऑनलाइन पंजीयन जरूर करा लें.

15 दिन तारीख बढ़ने की संभावना

मध्य प्रदेश में 83 लाख से ज्यादा किसान हैं, इनमें से बड़ी संख्या सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों की है. इस बार बारिश और बाढ़ के चलते सोयाबीन फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में राज्य सरकार ने बिक्री के वक्त किसानों को सही दाम देने के इरादे से भावांतर योजना को लागू किया है. योजना के तहत एमएसपी से कम भाव मिलने की स्थिति में किसानों को कम मिले पैसे की भरपाई राज्य सरकार करेगी. लेकिन, बड़ी संख्या में किसानों को पंजीकरण नहीं कर पाने की शिकायत की जा रही है. ऐसे में उम्मीद जताई गई है कि पंजीकरण की तिथि 15 दिन और बढ़ाई जा सकती है.

bahawantar yojana registration last date

कल किसान सम्मेलन डेट बढ़ा सकते हैं सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में शनिवार 18 अक्टूबर को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा जिले से लगभग 2500 किसान शामिल होंगे. सम्मेलन में किसानों को भावांतर योजना के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. ऐसे में सीएम योजना में पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं.

सोयाबीन का कितना मिलेगा एमएसपी

केंद्र सरकार ने सोयाबीन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी प्रति क्विंटल 5328 रुपए घोषित की है. किसान संघों के सुझाव पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष सोयाबीन किसानों को भावांतर का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी हालत में घाटा नहीं होने देंगे. भावांतर योजना के तहत किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडी में फसल बेच सकेंगे. किसानों को 15 दिनों में भावांतर की राशि उनके आधार लिंक बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Oct, 2025 | 06:23 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट