आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग लेकर शुरू की मोटे अनाज की खेती, किसान नृपेंद्र कुमार कर रहे लाखों में कमाई

बिहार में सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कोशिशों में लगी रहती है और जितना संभव हो सके उतना ही किसानों की मदद करने का भी प्रयास करती है. प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक खेती के लिए बढ़ावा देती है ताकि किसानों के विकास के साथ ही कृषि क्षेत्र का भी विस्तार हो सके.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 17 Sep, 2025 | 12:25 PM

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के प्रगतिशील किसान नृपेंद्र कुमार ने मोटे अनाज की खेती कर न केवल आपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है बल्कि उनकी सफलता से प्रेरित होकर उनके आसपास के अन्य किसान भी मोटे अनाज की खेती (Millet Farming) की तरफ रुख कर रहे हैं. बिहार के किसान नृपेंद्र कुमार मोटे अनाज की खेती के साथ-साथ पारंपरिक फसलों की खेती कर लाखों की कमाई कर रहे हैं. खास बात ये है कि मोटे अनाज की खेती से पहले नृपेंद्र कुमार ने आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए ट्रेनिंग भी ली है, जिसका इस्तेमाल कर आज उन्होंने अपनी खेती की तस्वीर ही बदल डाली है.

5 एकड़ जमीन पर मोटे अनाज की खेती

बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के वटुगट गांव के रहने वाले किसान नृपेंद्र कुमार अपने खेतों में पारंपरिक फसलें जैसे मक्का, मूंग, गन्ना, अरहर, तिल आदि की खेती करते हैं. अपनी खेती को सुधारने और उसे ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए नृपेंद्र किसान समूह से जुड़ गए. किसान समूह से नृपेंद्र को खेती से जुड़ी जानकारियां और सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में सारी जानकारी मिली. उसी दौरान किसान समूह से प्रेरित होकर उन्होंने मोटे अनाज की खेती (Farming News in Hindi) करने का मन बनाया. जिसके बाद उन्होंने 5 एकड़ जमीन पर मोटे अनाज की खेती की शुरुआत की, जिससे उन्हें कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का समाधान मिला.

Modern Farming

मोटे अनाज की खेती से लाखों कमा रहे किसान नृपेंद्र (Photo Credit- Bihar Krishi Vibhag)

आधुनिक खेती की ली ट्रेनिंग

बिहार कृषि विभाग  की ओर से मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, मोटे अनाज की खेती से अच्छी कमाई करने के लिए किसान नृपेंद्र कुमार ने आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए खास तौर पर ट्रेनिंग भी ली. बता दें कि, उन्होंने साल 2016 में दिल्ली में आयोजित हुई किसान गोष्ठी में हिस्सा लिया. इसके बाद साल 2024 में ICAR से विशेष ट्रेनिंग लेने के साथ ही उन्होंने उसी साल मिलेट्स मार्केटिंग (Millet Marketing Training) में भी ट्रेनिंग ली. जिसके बाद उन्होंने अपनी खेती में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना शुरू किया और अच्छा मुनाफा भी कमाया.

5 लाख से ज्यादा की कमाई

मुजफ्फरनगर जिले के वटुगट गांव के रहने वाले किसान नृपेंद्र कुमार मोटे अनाज की खेती के अलावा और भी फसलों की खेती करते हैं और अच्छी कमाई भी कर रहे हैं (India Agriculture News) मक्का की खेती से वे 42 हजार रुपये, मूंग से 85 हजार रुपये, अरहर से 5 हजार रुपये, तिल से 40 हजार रुपये, गन्ना से 1.2 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. जबकि सिर्फ मोटे अनाज की खेती से वे अकेले 2 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं. बिहार कृषि विभाग के अनुसार, नृपेंद्र कुमार आधुनिक तकनीक से खेती कर 5 लाख से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

From Stubble Roads New Revolution Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Said Bio Bitumen Technology Increase Farmers Income

पराली से सड़क तक नई क्रांति, कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले- किसान की कमाई बढ़ाएगी बायो बिटुमेन तकनीक

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश

Iran Israel War Polluted Clouds From Gulf Countries Pose Threat To India Expert Warning Of Severe Impact For Agriculture Livestock And Forest Resources

ईरान के प्रदूषित बादल भारत के लिए खतरा? कृषि-पशुपालन के साथ वनीय संपदा के लिए संकट की चेतावनी