बिहार में बनेंगे 38 नए फार्म मशीनरी बैंक, 10 लाख की लागत पर 80 फीसदी खर्च देगी सरकार

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि ये बैंक छोटे किसानों को भी वही सहूलियतें और सुविधाएं देंगे जिनका फायदा केवल बड़े किसानों को ही मिलता था. उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल किसानों का बोझ कम होगा, बल्कि खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 4 Sep, 2025 | 02:14 PM

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. मौजूदा सरकार भी फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है. इसी के चलते सरकार लगातार प्रदेश के ग्रामीणों और किसानों के हित के लिए काम कर रही है. अब इसी कड़ी में बिहार के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है. जिसके तहत प्रदेश में 38 नए फार्म मशीनरी बैंक बनाए जाएंगे, जो कि किसानों को खेती के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण आसानी से और कम कीमतों पर उपलब्ध कराएंगे.

80 फीसदी खर्च देगी सरकार

बिहार सरकार द्वारा फार्म मशीनरी बैंक बनाए जाने के लिए 10 लाख रुपये की कुल लागत तय की गई है. जो भी लोग सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें फार्म मशीनरी बैंक बनाने में आने वाली कुल लागत का 80 फीसदी यानी 10 लाख रुपये का 8 लाख खर्च सरकार देगी. बता दें कि, जो भी लोग फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना करना चाहते हैं कि उन्हें ट्रैक्टर चालित या स्वचालित सभी जरूरी कृषि उपकरणों को लेना होगा. बिहार में अबतक 569 फार्म मशीनरी बैंक बनाए जा चुके हैं. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 38 नए फार्म मशीनरी बैंक और खेलने का लक्ष्य तय किया है.

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

बिहार कृषि विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ हर तरह के किसानों को मिलेगा. जिनमें जीविका समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर फेडरेशन, किसान क्लब, किसान उत्पादक कंपनी, स्वयं सहायता समूह और पैक्स शामिल हैं. इन फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना से ग्रामीण इलाकों में आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता बढ़ेगी, साथ ही ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. जो भी किसान प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वे बिहार कृषि विभग की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

खेती बनेगी मुनाफे का सौदा

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि ये बैंक छोटे किसानों को भी वही सहूलियतें और सुविधाएं देंगे जिनका फायदा केवल बड़े किसानों को ही मिलता था. उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल किसानों का बोझ कम होगा, बल्कि खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा. इसके आलावा कृषि मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का ये कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा और खेती को मुनाफे का सौदा भी बनाएगा. बिहार सरकार की ये योजना निश्चित ही छोटे किसानों को खेती करने में मदद करेगी. ताकि बड़े किसानों की तरह इन किसानों को भी खर्च की चिंता किए बिना सभी जरूरी आधुनिक कृषि उपकरण कम कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Sep, 2025 | 02:08 PM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Plant These Special Plants Boundary Field Bees Bumper Work And Honey Give Double Profit

खेत की मेड़ पर लगाएं ये खास पौधे, मधुमक्खी पालन में बढ़ेगा शहद उत्पादन और होगी ज्यादा कमाई

Dauna Plant More Fragrant Than Branded Perfumes Planting It Home Provides Many Benefits

Dauna plant: ब्रांडेड परफ्यूम से ज्यादा खुशबूदार है दौना पौधा, घर में लगाने से मिलते हैं कई फायदे

India Sugar Production Crossed 225 06 Lakh Tonnes According To Isma Report Demand Sugar Msp Hike To Pay Sugarcane Farmers Timly

गन्ना की मजबूत फसल से चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन, गन्ना किसानों के पेमेंट के लिए सरकार एमएसपी बढ़ाएगी?   

Mukhyamantri Audyanik Vikas Yojana Subsidy On Dragon Fruit Marigold Farming In Uttar Pradesh

UP News: किसानों की बल्ले-बल्ले! ड्रैगन फ्रूट पर ₹1.62 लाख की सब्सिडी, गेंदा पर 40 प्रतिशत अनुदान, ऐसे करें आवेदन

Farmers Issues Ultimatum On India Us Trade Deal Farmer Leader Vm Singh Warns Govt To Not Destroy Agriculture

अमेरिकी डील पर किसानों का अल्टीमेटम, वीएम सिंह बोले- कृषि को बर्बाद करने वाला समझौता हुआ तो किसान चुप नहीं बैठेगा

When Pm Kisan Yojana 22nd Installment Be Released Know The Date

PM Kisan: 7 बजते ही 22वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, किसान जल्दी चेक करें अपना स्टेटस