बेमौसम बारिश से बर्बाद गेहूं, आलू और सरसों का मुआवजा देने के निर्देश, केंद्र ने राज्यों से नुकसान रिपोर्ट मांगी 

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है. राज्यों से तुरंत संपर्क कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. SDRF के तहत राज्य सरकारें राहत दे रही हैं, वहीं फसल बीमा योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कर किसानों को राहत उपलब्ध कराई जाए.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 20 Mar, 2026 | 03:23 PM

केंद्र सरकार ने बेमौसम बारिश से बर्बाद गेहूं, आलू, सरसों और दलहन फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए आकलन के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र की ओर से राज्यों को कहा गया है कि कई जगह बारिश के बाद तेज हवा और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है. बीते 2 दिनों से देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे नुकसान होने वाली फसलों के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में राज्यों को निर्देशित किया है और पीएम फसल बीमा योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा किसानों को नुकसान की भरपाई कराने के निर्देश दिए हैं.

पीएम फसल बीमा योजना का लाभ देने के निर्देश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में देश की कृषि के परिदृश्य की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौसम की मार के कारण कई राज्यों में असमय वृष्टि और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है. हमने तय किया है कि राज्यों के साथ संपर्क करके तत्काल जहां-जहां नुकसान हुआ है, इसके लिए फसल बीमा योजना को देखने वाले सभी अधिकारियों को मैंने कहा है कि राज्यों के साथ संवाद करें ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके.

फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचा है. राज्यों से तुरंत संपर्क कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. SDRF के तहत राज्य सरकारें राहत दे रही हैं, वहीं फसल बीमा योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कर किसानों को राहत उपलब्ध कराई जाए.

दो पश्चिमी विक्षोभ से फसलों को खतरा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मौसम विभाग ने बताया है कि दो पश्चिमी विक्षोभ और आ सकते हैं. इसको लेकर किसानों को क्या सलाह दी जा सकती हैं, उसपर भी हमारी व्यापक पैमाने पर चर्चा हुई है. कृषि और मौसम विज्ञानियों को सूचना किसानों तक समय पहुंचाने के लिए निर्देशत किया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों को नुकसान से बचाने के लिए बारिश या आंधी के बारे में पहले से सूचना दी जा सके, ऐसे सिस्टम पर फोकस किया जा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Mar, 2026 | 03:11 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़