उड़द किसान हो जाएं सावधान! पीली पत्तियां दिखते ही तुरंत करें ये काम वरना पूरी फसल हो सकती है बर्बाद

Urad Crop Disease: भीषण गर्मी और लू के चलते उड़द की फसल में पत्तियों के पीले पड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण येलो मोजेक वायरस है जो सफेद मक्खी के जरिए फैलता है. यह बीमारी धीरे-धीरे पूरे पौधे को प्रभावित कर फसल की पैदावार को भारी नुकसान पहुंचाती है. अगर समय रहते पहचान कर संक्रमित पौधों को हटाया जाए तो इस रोग के फैलाव को रोका जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 25 Apr, 2026 | 01:46 PM

Urad Ki Kheti: इस समय देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. ऐसे में खेतों में तैयार हो रही उड़द की फसल पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है. कई किसानों की फसलों में अचानक पत्तियां पीली पड़ने और पौधों के सूखने की समस्या सामने आ रही है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार, अगर आपके खेत में भी ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है.

क्या है पत्तियों के पीलेपन की असली वजह?

कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, उड़द की फसल में पत्तियों के पीले पड़ने की मुख्य वजह येलो मोजेक रोग (Yellow Mosaic Virus) है. यह एक विषाणु जनित बीमारी है, जो धीरे-धीरे पूरे पौधे को प्रभावित कर देती है.

इसके प्रमुख लक्षण:

  • पत्तियों पर छोटे-छोटे पीले धब्बे दिखाई देना
  • धीरे-धीरे पूरी पत्ती का पीला हो जाना
  • पौधे की वृद्धि रुक जाना
  • अंत में पौधे का सूख जाना

इस रोग के कारण फसल की पैदावार में भारी गिरावट आती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है.

सफेद मक्खी: बीमारी फैलाने की सबसे बड़ी वजह

इस रोग को फैलाने में सफेद मक्खी (Whitefly) अहम भूमिका निभाती है. जब यह मक्खी किसी संक्रमित पौधे का रस चूसती है और फिर स्वस्थ पौधे पर बैठती है, तो वायरस को वहां भी फैला देती है. अगर समय रहते सफेद मक्खी पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो पूरी फसल तेजी से संक्रमित हो सकती है.

शुरुआती लक्षण दिखते ही क्या करें?

रोग की शुरुआत में ही सही कदम उठाना बेहद जरूरी होता है, तभी फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है. जिन पौधों में पीलेपन के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तुरंत उखाड़ देना चाहिए और संक्रमित पौधों को खेत से बाहर गड्ढे में दबा देना या जला देना बेहतर होता है. अगर संभव हो, तो इन्हें पशुओं के चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. समय रहते ये उपाय अपनाने से बीमारी का फैलाव रुक जाता है और बाकी फसल सुरक्षित बनी रहती ह

रोग नियंत्रण के प्रभावी उपाय

अगर संक्रमण ज्यादा फैल चुका है, तो रासायनिक नियंत्रण अपनाना जरूरी हो जाता है.

  • डाइमेथोएट 30 फीसदी दवा का उपयोग करें
  • 1 लीटर दवा को 700 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें
  • इस घोल का पूरे खेत में अच्छी तरह छिड़काव करें

यह उपाय सफेद मक्खी को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे वायरस का फैलाव रुक जाता है.

कैसे बचाएं अपनी फसल और मुनाफा?

अगर आप अपनी फसल और मुनाफे को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो थोड़ी सतर्कता ही बड़ा फर्क ला सकती है. सबसे जरूरी है कि खेत की नियमित निगरानी करते रहें, ताकि किसी भी समस्या के शुरुआती संकेत समय पर पकड़ में आ सकें. छोटे-छोटे लक्षणों को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ा नुकसान दे सकता है, इसलिए शुरुआत में ही सावधानी बरतें.

साथ ही, जरूरत के अनुसार समय पर कीटनाशकों का इस्तेमाल करें और फसल को संतुलित सिंचाई व पोषण देते रहें. इन आसान लेकिन प्रभावी उपायों से आप न सिर्फ अपनी फसल को बचा सकते हैं, बल्कि अच्छा मुनाफा भी सुनिश्चित कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़