सर्दी से बचाने का देसी फॉर्मूला, लेमनग्रास और नीम तेल से मुर्गियों की सेहत रहेगी दुरुस्त

Winter Poultry Care : सर्दियों का मौसम मुर्गी पालकों के लिए चुनौती भरा होता है. गिरता तापमान और ठंडी हवाएं मुर्गियों की सेहत और उत्पादन पर असर डालती हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस मौसम में भी मुर्गियों को स्वस्थ रखा जा सकता है और नुकसान से बचा जा सकता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 20 Dec, 2025 | 07:16 PM

Poultry Farming : सर्दी का मौसम जहां इंसानों के लिए राहत लेकर आता है, वहीं मुर्गी पालकों के लिए यह चिंता बढ़ाने वाला समय होता है. ठंडी हवा, गिरता तापमान और शीतलहर मुर्गियों की सेहत पर सीधा असर डालती है. अगर इस मौसम में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए, तो अंडा और चिकन उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर सर्दियों में भी मुर्गियों को स्वस्थ रखा जा सकता है.

सर्दी में क्यों बढ़ जाता है खतरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्दियों में तापमान  गिरने से मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. ठंड के कारण वे कम सक्रिय रहती हैं, सही मात्रा में चारा नहीं खा पातीं और बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाती हैं. इसका सीधा असर अंडा उत्पादन  और वजन बढ़ने की रफ्तार पर पड़ता है. यही वजह है कि इस मौसम में खास देखभाल बेहद जरूरी मानी जाती है.

बाड़े में तापमान संतुलन है सबसे जरूरी

सर्दी से बचाव के लिए सबसे पहले मुर्गियों के बाड़े का ध्यान रखना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ठंड के दिनों में बाड़े के अंदर सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए बिजली के बल्ब या हीटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे अंदर की ठंड कम होती है और मुर्गियां आराम महसूस  करती हैं. साथ ही चारों ओर मोटे पर्दे लगाने चाहिए, ताकि ठंडी हवाएं सीधे अंदर न आ सकें. तेज हवा में पर्दे न उड़ें, इसके लिए नीचे की ओर सहारा देना भी जरूरी है. सुबह धूप निकलते ही पर्दे हटा देने चाहिए, ताकि ताजी हवा और धूप अंदर आ सके.

लेमनग्रास और नीम का तेल करेगा कमाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्दियों में कीटाणु और परजीवियों  का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए. बाड़े की नियमित सफाई के साथ लेमनग्रास की पत्तियों  और नीम के तेल से बने कीटाणुनाशक का उपयोग फायदेमंद माना जाता है. ये प्राकृतिक उपाय बैक्टीरिया और कीड़ों को दूर रखते हैं और मुर्गियों की सेहत सुरक्षित रहती है. इससे दवाओं पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है.

रोजाना निगरानी से बच सकता है नुकसान

सर्दी के मौसम में बाड़े का रोज निरीक्षण करना बेहद जरूरी होता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई मुर्गी सुस्त दिखे, कम चारा खाए या अलग-थलग रहने लगे, तो तुरंत ध्यान देना चाहिए. समय पर इलाज  कराने से बीमारी फैलने से रोकी जा सकती है. साथ ही मुर्गियों को हमेशा सूखे और साफ माहौल में रखना चाहिए, ताकि नमी के कारण कोई संक्रमण न फैल सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Dec, 2025 | 01:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!