खेती के साथ करें पशुपालन.. होगी डबल इनकम, ये 3 पशु कर देंगे आपको मालामाल

Pashupaalan: किसान खेती के साथ पशुपालन जोड़कर अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं. कुछ ऐसे पशु हैं जिनकी बाजार में सालभर मांग रहती है. कम खर्च में शुरू होने वाला यह व्यवसाय किसानों को हर महीने स्थिर और अच्छी कमाई देता है. सही देखभाल और नस्ल चुनकर मुनाफा और भी बढ़ाया जा सकता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 6 Dec, 2025 | 08:30 PM

Livestock Farming : खेती में मेहनत तो बहुत लगती है, लेकिन अगर इसके साथ पशुपालन भी जोड़ दिया जाए तो किसान की कमाई कई गुना बढ़ सकती है. आजकल किसान ऐसे पशुओं की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं जिनकी बाजार में सालभर अच्छी मांग रहती है. खास बात यह है कि ये तीनों पशु कम खर्च में अच्छे मुनाफे का जरिया बन जाते हैं. आइए जानते हैं कैसे किसान मुर्गी, भेड़ और गाय का पालन कर हर महीने हजारों-लाखों कमा सकते हैं.

मुर्गीपालन

Poultry Business

मुर्गीपालन

मुर्गीपालन (Poultry Business) गांव हो या शहर, हर जगह किसानों को बढ़िया कमाई देता है. मुर्गी से अंडा और मांस दोनों की बिक्री होती है और इनकी मार्केट में भारी मांग रहती है. ब्रॉयलर मुर्गियां तेजी से बढ़ती हैं और 45-50 दिन में बेचने लायक वजन पा लेती हैं. एक चूजे पर कुल लागत लगभग 30-45 रुपए आती है. मार्केट में एक किलो वजन का मुर्गा 70-90 रुपए तक बिक जाता है, जिससे किसानों को एक मुर्गे पर 25-40 रुपए तक का मुनाफा हो जाता है. अगर किसान 1000 मुर्गियों का पालन करें तो सालाना 3-4 लाख रुपए की कमाई आसान है. मुर्गियों का अपशिष्ट खाद बनकर खेती में भी फायदा  पहुंचाता है-यानी एक ही काम से दो बार कमाई!

भेड़ पालन

Sheep Rearing

भेड़ पालन

भेड़ पालन (Sheep Rearing) धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बन रहा है, क्योंकि इसमें खर्च कम और रिटर्न अच्छा मिलता है. भेड़ से ऊन, दूध और मांस-तीनों से आय होती है. प्रति भेड़ मासिक खर्च लगभग 500-600 रुपए बैठता है. वहीं हर महीने ऊन से करीब 40 रुपए, दूध से 1500 रुपए और मांस से 800 रुपए की कमाई हो जाती है. इस तरह कुल औसत मुनाफा 1740 रुपए प्रति भेड़ होता है. अगर किसान 30 भेड़ रखते हैं, तो हर महीने 30-40 हजार रुपए की आमदनी आसानी से हो सकती है. सही नस्ल, साफ वातावरण, पौष्टिक चारा और समय पर इलाज-भेड़ पालन को और ज्यादा लाभदायक बना देते हैं.

गाय पालन

Cow Dairy

गाय पालन

भारत में दूध की मांग कभी कम नहीं होती, इसलिए गाय पालन किसानों (Cow Farmers) के लिए हमेशा फायदेमंद बिजनेस (Agriculture Business) माना जाता है. गाय से दूध, दही, घी, छाछ, पनीर जैसे कई उत्पाद बनते हैं, जिनकी मार्केट में लगातार मांग रहती है. एक गाय पर हर महीने 4000-5000 रुपए का खर्च आता है. अगर गाय 7-8 महीने रोज 8 लीटर दूध दे, तो एक गाय से हर महीने 10-12 हजार रुपए की कमाई हो सकती है. मुनाफा बचता है लगभग 5-7 हजार रुपए प्रति गाय. अगर कोई किसान 3-4 गाय पाल ले, तो उसकी मासिक कमाई 20-25 हजार रुपए तक पहुंच सकती है. अच्छा चारा, साफ-सफाई और उचित देखभाल गाय की उत्पादन क्षमता को बढ़ा देता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Dec, 2025 | 08:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Iran Israel War Has Created Fertilizer Crisis May Be A Shortage Fertilizer In India Price Hike

ईरान-इजरायल युद्ध से उर्वरक पर छाया संकट, हो सकती है खाद की किल्लत.. कीमतों में भी इजाफा

Sadabad Potatoes Earned International Recognition With 41840 Packets Shipped Russia First Time Ensuring Better Prices Farmers

सादाबाद के आलू ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, पहली बार 41,840 पैकेट रूस भेजे गए.. किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

Palm Oil Prices Risen By 80 Percent In Telangana Now Rs 21546 Per Tonne

पाम ऑयल की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी, 21546 रुपये टन हुआ रेट.. किसान कर रहे बंपर कमाई

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव