कम जमीन-कम जोखिम और पक्की कमाई, इन 3 मुर्गी नस्लों से बदल सकती है किसानों की किस्मत

खेती की बढ़ती लागत के बीच किसान अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनसे नियमित आमदनी हो सके. मुर्गी पालन ऐसा ही एक काम है, जिसमें कम निवेश और सही नस्ल के चुनाव से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. सरकार की सब्सिडी और लोन इसे और आसान बना रहे हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 3 Jan, 2026 | 06:00 AM

Poultry Farming : खेती आज सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रही. बढ़ती लागत और अनिश्चित आमदनी के बीच किसान अब ऐसे काम तलाश रहे हैं, जिनसे कम जमीन, कम जोखिम और नियमित कमाई हो सके. इसी तलाश में मुर्गी पालन तेजी से किसानों की पसंद बनता जा रहा है. सही नस्ल और थोड़ी समझदारी के साथ यह काम किसानों के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो सकता है. खास बात यह है कि सरकार भी इसमें सब्सिडी और लोन देकर पूरा साथ दे रही है.

खेती के साथ मुर्गी पालन क्यों बन रहा है कमाई का मजबूत जरिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज के समय में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन और मुर्गी पालन  को जोड़कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. मुर्गी पालन में ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती और शुरुआत छोटे स्तर से भी की जा सकती है. अंडे और चिकन की मांग पूरे साल बनी रहती है, जिससे बाजार की चिंता भी कम रहती है. यही वजह है कि गांव से लेकर कस्बों तक पोल्ट्री फार्म तेजी से खुल रहे हैं.

सही नस्ल का चुनाव, मुनाफे की पहली शर्त

मुर्गी पालन में सबसे जरूरी होता है सही नस्ल का चयन. अगर नस्ल अच्छी है, तो कम खर्च में ज्यादा उत्पादन मिलता है और बीमारी का खतरा  भी कम रहता है. विशेषज्ञों के अनुसार नीचे दी गई तीन नस्लें किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं.

कड़कनाथ, वनराजा और ग्रामप्रिया क्यों हैं खास

कड़कनाथ मुर्गी अपने काले रंग के मांस के लिए मशहूर है. इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए बाजार में इसकी कीमत सामान्य मुर्गियों  से कई गुना ज्यादा मिलती है. वनराजा नस्ल तेजी से बढ़ने वाली मुर्गी है, जो कम समय में अच्छा वजन पकड़ लेती है. इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है, जिससे नुकसान का खतरा कम रहता है. ग्रामप्रिया नस्ल अंडा उत्पादन के लिए जानी जाती है. यह जल्दी अंडे देना शुरू कर देती है और सालभर अच्छी संख्या में अंडे देती है, जिससे नियमित आय होती है.

सरकार की मदद से कैसे शुरू करें मुर्गी पालन

केंद्र और राज्य सरकारें मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही  हैं. नेशनल लाइवस्टॉक मिशन (NLM) के तहत पोल्ट्री फार्म खोलने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती है. यह सब्सिडी शेड बनाने, मशीनरी और चूजों की खरीद पर दी जाती है. इसके अलावा नाबार्ड और कई बैंक कम ब्याज पर लोन भी देते हैं. अगर खर्च की बात करें, तो 10-15 मुर्गियों से शुरुआत करने पर करीब 50 हजार रुपये लगते हैं. सही देखभाल और अच्छे बाजार में बिक्री करने पर किसान अपनी लागत से दोगुना तक मुनाफा कमा सकता है. बड़े स्तर पर यही काम लाखों की सालाना कमाई का जरिया बन सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jan, 2026 | 06:00 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Odisha Approves Proposal To Introduce New Agricultural Marketing Law

खत्म होगी पुरानी मंडी व्यवस्था! नए कृषि विपणन कानून लाने के प्रस्ताव को मंजूरी.. किसानों को सीधा फायदा

Modi Cabinet Approves National Investment Policy For Urea 2026 To Boost Domestic Production

यूरिया को लेकर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, नई निवेश नीति को मंजूरी से किसानों को राहत मिलेगी

Haryana Government Approved 712 New Projects For 2026 27 Fiscal Year Drinking Water And Sewerage System

हरियाणा में जल सुविधाओं की बड़ी सौगात! 712 परियोजनाओं को मंजूरी, शहरों और गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा

Agriculture Commissioner Pk Singh Said Skilled Workers Shortage May Slow India Bio Agriculture Solutions Push And Agri Sector Growth

एग्री सेक्टर में ट्रेंड युवाओं की भारी कमी बनी मुसीबत, मॉडर्न खेती में शिफ्टिंग टाइम ज्यादा लग रहा

Rajasthan Dungarpur Hundreds Farmers Not Received Pm Kisan Yojana 23rd Installment Benefit

राजस्थान में सैकड़ों किसानों को अभी तक नहीं मिली पीएम किसान की 23वीं किस्त, खाते में नहीं आए 2000 रुपये

Maharashtra Loan Waiver Scheme Not Implemented Yet Now Causing Distress To Farmers Said Opposition

4 महीने में 10 बार कर्ज माफी की घोषणा पर लागू अब तक नहीं, फिर एक माह बढ़ने से किसान मुश्किल में