बरसात के दिनों में कर रहे हैं फसल कटाई तो इन बातों का रखें खयाल, NCDC ने दिए टिप्स

एक बार किसान फसल की कटाई कर लें तो उसे स्टोर करने से पहले फसल को अच्छे से सुखाना बहुत जरूरी है, ताकि फसल में नमी की मात्रा कम हो जाए. क्योंकि अगर कटी हुई फसल में नमी की मात्रा होगी तो फसल में कीटों की संक्रमण होगा जो कि सीधे तौर पर उत्पादन की क्वालिटी पर असर डालेगा.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 4 Sep, 2025 | 02:42 PM

बरसात का मौसम फसलों और किसानों दोनों के लिए ही बेहद ही संवेदनशील होता है. एक ओर जहां बारिश से किसान खुश होते हैं कि उनकी फसलों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर जरूरत से ज्यादा बारिश हो जाने से किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि किसान समय पर अपनी फसलों की कटाई कर लें. लेकन बरसात के दिनों में फसल कटाई करना भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है. इसलिए किसानों के लिए जरूरी है कि अगर वे बारिश के दिनों में फसल कटाई कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत करने से पहले कुछ जरूरी बातों का खास खयाल रखें.

कटाई के समय मौसम पर रखें नजर

मॉनसून सीजन में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है. ऐसे में अगर किसान फसल कटाई करने की सोच रहे हैं तो जरूरी है कि वे मौसम पर बराबर नजर बना कर रखें. अगर मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में बारिश नहीं होगी तभी फसलों की कटाई शुरू करें. बता दें कि, अगर किसान बिना मौसम के पूर्वानुमान के फसल कटाई की शुरुआत करते हैं तो बारिश होने की स्थिति में खेत में काट कर रखी गई फसल भीग कर सड़ सकती है. साथ ही फसल में फफूंद भी लग सकती है. इसके अलावा भीगने के कारण फसल में नमी बनने लगती है जिसके कारम कीटों के लगने का खतरा बढ़ जाता है और किसानों को बाजार में अपने उत्पादन का अच्छा दाम नहीं मिल पाता है.

कटाई के बाद फसल को अच्छे से सुखाएं

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Corporation) द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, एक बार किसान फसल की कटाई कर लें तो उसे स्टोर करने से पहले फसल को अच्छे से सुखाना बहुत जरूरी है, ताकि फसल में नमी की मात्रा कम हो जाए. क्योंकि अगर कटी हुई फसल में नमी की मात्रा होगी तो फसल में कीटों की संक्रमण होगा जो कि सीधे तौर पर उत्पादन की क्वालिटी पर असर डालेगा. बता दें कि, फसल को सुखाने से नमी कम हो जाती है और फसल सड़ने से बच जाती है. इसके अलावा, अगर फसल को कटाई के बाद सही ढंग से सुखाया जाए तो पोषक तत्वों की सुरक्षा होती है और फसल की क्वालिटी भी बनी रहती है. 

हवादार जगह पर करें स्टोर

फसल कटाई और उन्हें अच्छे से सुखाने के बाद बात आती है फसलों के भंडारण की, तो किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों को ठंडी, सूखी, साफ और हवादार जगह पर स्टोर करें. स्टोर करने वाली जगह यो गोदाम को अच्छे से साफ कर लें ताकि उसमें हवा का संचार होता रहा. साथी ही फसलों को स्टोर करने के बाद जरूरी है कि किसान गोदाम की नियमित रूप से जांच करें ताकि समय रहते कीटों के संक्रमण का पता चल सके और फसल को बचाने के उपाय किए जा सकें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Sep, 2025 | 02:41 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Important News For Livestock Farmers Sow Green Fodder In March Animals Get Adequate Nutrition

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, मार्च में करें हरे चारे की बुआई, पशुओं को मिलेगा भरपूर पोषण

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा