चना में फूल बनने के समय किसान गलती से भी ना करें ये काम, नहीं बनेंगी फलियां.. घट जाएगी उपज

मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में किसान बड़े पैमाने पर चना बो रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, चना कम पानी में भी अच्छा उगता है, लेकिन फूल आने के समय सिंचाई से बचना जरूरी है. बुआई के 20 से 25 दिन बाद पहली और 35 से 45 दिन बाद दूसरी सिंचाई करनी चाहिए, ताकि उत्पादन सुरक्षित रहे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 21 Nov, 2025 | 01:49 PM

Chickpea cultivation: मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में किसान बड़े स्तर पर चने की बुवाई कर रहे हैं. लेकिन बुवाई करने से पहले किसानों को जरूरी बातें भी जान लेनी चाहिए. क्योंकि सही समय पर सिंचाई नहीं की गई तो फसल को नुकसान भी पहुंच सकता है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. दरअसल, चना बहुत ही संवेदनशील फसल है. ऐसे में एक छोटी से लापरवाही से फसल चौपट हो सकती है. इसलिए आज हम किसानों को जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से चने की पैदावार बढ़ जाएगी.

कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक, चना किसानों के लिए सबसे भरोसेमंद रबी फसल  है, लेकिन छोटी-सी गलती से भी नुकसान पहुंच सकता है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि चने की फसल में फूल आने का समय सबसे नाज़ुक होता है. इस दौरान सिंचाई नहीं करनी चाहिए. अगर आप गलती से भी सिंचाई कर देते हैं, तो फसल को नुकसान हो सकता है. इसलिए इस चरण में किसानों को सिंचाई से बचना चाहिए, ताकि फसल सुरक्षित रहे और उत्पादन प्रभावित न हो.

कितने दिनों के बाद करें चने की सिंचाई

दरअसल, चना एक ऐसी फसल है जो गेहूं और मक्का की तुलना में कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती है. इसलिए किसानों की इस फसल में रुचि बढ़ रही है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सिंचाई  में छोटी-सी लापरवाही भी उत्पादन को बहुत घटा सकती है. खासकर फूल आने के समय पानी देना फसल के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि चना ऐसी फसल है, जो कम पानी में भी अच्छी पैदावार देता है. अगर सिंचाई सही तरीके से की जाए तो उत्पादन और बढ़ जाता है. इसलिए बुआई के 20 से 25 दिन बाद पहली सिंचाई जरूरी है. पानी उपलब्ध होने पर दूसरी सिंचाई 35 से 45 दिन या पौधों की उम्र के हिसाब से की जा सकती है. लेकिन जब पौधों में फूल आने लगें, तो सिंचाई बिल्कुल बंद कर देनी चाहिए.

असमय सिंचाई से फूलों की बढ़त रुक जाती है

कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक, फूल आने के समय अगर पानी दिया जाए तो फूलों की बढ़त  रुक जाती है और वे झड़ने लगते हैं, जिससे फलियां कम बनती हैं और उत्पादन घटता है. इसलिए किसानों को फूल आने से पहले आखिरी सिंचाई कर देनी चाहिए. बाद में अगर खेत सूखा लगे और पौधों को पानी की जरूरत हो, तो तब तब सिंचाई करें जब पौधों में 75 से 80 फीसदी फलियां बन चुकी हों. इस समय पानी देने से फसल सुरक्षित रहती है और नुकसान नहीं होता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Nov, 2025 | 01:42 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये