क्या हरियाणा में MSP पर नहीं हो रही फसलों की खरीद? दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया हैे. उन्होंने धान की 3,100 रुपये MSP, महिलाओं को 2,100 रुपये सहायता और 24 फसलों की खरीद के वादे याद दिलाए. हुड्डा ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

Kisan India
नोएडा | Published: 23 Feb, 2026 | 01:30 PM

Haryana News: कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने वादा किया था कि धान की खरीद 3,100 रुपये प्रति क्विंटल MSP पर की जाएगी, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह वादा पूरा नहीं किया गया. उन्होंने नर्नौंद में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को बाजरा और कपास का भी सही दाम नहीं मिला. हुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय 24 फसलों की MSP पर खरीद की बात की गई, लेकिन वोट मिलने के बाद भाजपा किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों को भूल गई.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सभी महिलाओं को मासिक 2,100 रुपये देने का वादा भी किया था, लेकिन बाद में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत कई शर्तें लगा दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार  बुजुर्गों को भी भूल गई और कई वृद्धावस्था पेंशन भोगियों को काट दिया. हुड्डा ने यह भी कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी सबसे अधिक है, भ्रष्टाचार फैला हुआ है और नशे की समस्या बढ़ रही है.

भाजपा सरकार के शासन में स्थिति और खराब

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति भाजपा सरकार के शासन में और खराब हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी  पंजाब जाकर कह रहे हैं कि अगर भाजपा 2027 के चुनाव में सत्ता में आई, तो पंजाब को अपराध-मुक्त और विकास में नंबर एक बनाएंगे. लेकिन हरियाणा के लोगों ने उन्हें वोट दिया है, इसलिए हरियाणा को पहले नंबर पर होना चाहिए. हरियाणा को पहले अपराध-मुक्त होना चाहिए. लेकिन आज अपराधी खुले घूम रहे हैं. इस सार्वजनिक रैली में कांग्रेस के सांसद जय प्रकाश, सतपाल ब्रह्मचारी और विधायक जस्सी पेटवर, नरेश सेलवाल, इंदुराज नारवाल, बलराम दांगी और देवेंद्र हंस मौजूद थे.

62.08 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

इस बार हरियाणा में सरकार ने करीब 62.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है, जो तय लक्ष्य 54 लाख मीट्रिक टन और पिछले साल की लगभग 53.99 लाख मीट्रिक टन खरीद से काफी ज्यादा है. हैरानी की बात यह है कि भारी बारिश, बाढ़ और फसल रोगों  के कारण कटाई में देरी और पैदावार कम होने की खबरें थीं, फिर भी खरीद में करीब 8 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी दर्ज हुई. हालांकि, बीते दिनों किसान संगठनों ने सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि जब मौसम से फसलों को नुकसान हुआ, तो उत्पादन और आवक इतनी ज्यादा कैसे हो गई. कुछ लोगों का मानना है कि दूसरे राज्यों से धान लाकर यहां खरीदी की गई हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?