बाढ़ के बाद अब इस नई बीमारी ने बढ़ाई कपास किसानों की चिंता, हजारों एकड़ फसल पर मंडरा रहा खतरा

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है. फाजिल्का जिले में भी 6,400 एकड़ कपास की फसल पूरी तरह जलभराव से नष्ट हो चुकी है. अबोहर इलाके में भी किसान भारी नुकसान की आशंका जता रहे हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 10 Sep, 2025 | 01:03 PM

Punjab Agriculture News: पंजाब के कई हिस्सों में कपास की पहली कटाई शुरू हो गई है, लेकिन लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इससे फसल को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में किसानों को आर्थिक घाटे का डर सता रहा है. कहा जा रहा है कि बाढ़ और बारिश के चलते 20,000 एकड़ से ज्यादा कपास की फसल (Cotton Crop) जलभराव की वजह से प्रभावित हुई है. वहीं, जमीन में नमी अधिक नमी होने के चलते फसल पर फंगस का खतरा बढ़ गया है. इसके अलावा पिंक बॉलवॉर्म (Pink Bollworm) जैसे कीटों का हमले की भी आशंका बढ़ गई है.

कृषि अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अब हालात बिगड़ गए हैं. मालवा बेल्ट जैसे शुष्क इलाकों में कपास की परंपरागत खेती को दोबारा शुरू करने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. खास 2022 से अब तक कपास की फसल को लगातार नुकसान पहुंच रहा है. कभी कीटों के हमले, तो कभी सिंचाई की कमी और कभी खराब मौसम के कारण फसल की बर्बादी हो रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मानसा जिले में कपास सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 13,500 एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हुई है.

6,400 एकड़ कपास पूरी तरह से चौपट

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फाजिल्का जिले में भी 6,400 एकड़ कपास की फसल पूरी तरह जलभराव से नष्ट हो चुकी है. अबोहर इलाके में भी किसान भारी नुकसान की आशंका जता रहे हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जमीन पहले से ही सूखी रहती है. मानसा की मुख्य कृषि अधिकारी हरप्रीत कौर ने कहा कि इस बार पूरे पंजाब में कपास की अच्छी पैदावार की उम्मीद थी.  लेकिन पिछले हफ्ते लगातार हुई बारिश ने फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि हमारी फील्ड टीमें किसानों को फसल बचाने के तरीके बता रही हैं, क्योंकि फसल अब कटाई के आखिरी चरण में है.

बारिश से फसल को हो रहा नुकसान

हरप्रीत कौर ने यह भी कहा कि अगर अब और बारिश नहीं होती, तो खेतों से पानी निकालकर कुछ हद तक नुकसान को रोका जा सकता है. कपास के किसान जसदीप सिंह ने कहा कि फसल के शुरुआती चरण में कीटों का प्रकोप बहुत कम रहा, जिससे कीटनाशकों और दवाओं पर खर्च भी घटा और इससे किसानों को थोड़ी राहत मिली थी. लेकिन उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अब लगातार हो रही बारिश फसल के लिए बड़ा खतरा बन गई है.

कपास में फफूंदी लगने का बढ़ा खतरा

अबोहर के कृषि अधिकारी परमिंदर सिंह धनजू ने कहा कि सैदांवाली, खुइयां सरवर, आलमगढ़, दीवान खेड़ा और आसपास के इलाकों में 6,400 एकड़ से ज्यादा कपास की फसल को नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को हुई भारी बारिश ने खेतों में जलभराव कर दिया, जिससे पौधे नष्ट हो गए. अब कपास की पहली तुड़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन नई बारिश से कपास की बॉल्स (गांठें) में फफूंदी लगने का खतरा बढ़ रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Sep, 2025 | 12:58 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये