Farmer Scheme: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अब किसानों के लिए बड़ी राहत बनती जा रही हैं. भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर किसानों को आर्थिक मदद दे रही हैं. अब किसानों को हर साल 12,000 रुपये तक की सीधी सहायता मिल रही है,जिससे खेती से जुड़े खर्च आसान हो रहे हैं और छोटे किसानों को खास फायदा मिल रहा है.
डबल योजना से किसानों को बड़ा फायदा
अब किसानों को डबल योजना का लाभ मिल रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं. यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे खाते में आती है. वहीं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत भी 6,000 रुपये दिए जा रहे हैं. पहले इसमें 4,000 रुपये मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. इस तरह दोनों योजनाओं को मिलाकर किसानों को हर साल 12,000 रुपये मिल रहे हैं. यह पैसा बीज, खाद और मजदूरी जैसे जरूरी खर्चों में काम आता है.
सीधे खाते में आता है पैसा
सरकार ने इस योजना को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली लागू की है. इसका मतलब है कि पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में जाता है. इसमें किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होती. इससे भ्रष्टाचार कम हुआ है और किसानों को समय पर पैसा मिल रहा है. अगर किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा है, तो भुगतान बिना किसी रुकावट के मिलता है.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
किसानों की तरक्की, मध्यप्रदेश की प्रगति
✳️ प्रदेश के अन्नदाताओं को हर वर्ष ₹12,000 की आर्थिक सहायता@DrMohanYadav51 @minmpkrishi #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/HPCWWBU7ma
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 26, 2026
इन जरूरी शर्तों को पूरा करना है जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है. सबसे पहले ई-केवाईसी पूरा होना चाहिए. किसान इसे ऑनलाइन या नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर कर सकते हैं. दूसरा, जमीन का रिकॉर्ड सही होना जरूरी है. इसे भूमि सत्यापन कहा जाता है, जिससे यह तय होता है कि पैसा सही किसान को मिले. तीसरा, बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए. अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी है, तो किस्त रुक सकती है. इसलिए किसानों को समय रहते ये सभी काम पूरे कर लेने चाहिए.
कैसे चेक करें पैसा और स्थिति
किसान अपने पैसे और आवेदन की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं. वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा ग्राम पंचायत या पटवारी से भी मदद मिल सकती है. सरकारी वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन स्थिति देखी जा सकती है. अगर किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान योजना में जुड़े हैं, तो राज्य योजना का लाभ भी अपने आप जुड़ जाता है.
किसानों के लिए क्यों खास है यह योजना
यह योजना सिर्फ पैसे देने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. हर कुछ महीनों में मिलने वाली किस्तों से किसानों को नकदी की कमी नहीं होती. इससे वे समय पर खेती के काम कर पाते हैं. इसके साथ ही, उन्हें छोटे खर्चों के लिए कर्ज लेने की जरूरत कम पड़ती है. किसान अब बेहतर बीज, नई तकनीक और खेती के अच्छे तरीकों में निवेश कर पा रहे हैं.