अब घर की छत पर भी खिलेगा कमल! जानें बीज से फूल तक उगाने का आसान तरीका

कमल का पौधा बीज से फूल बनने तक लगभग पांच से छह महीने लेता है. इस दौरान नियमित रूप से धूप, पानी और खाद देना जरूरी है. थोड़ा धैर्य और सही देखभाल आपको आपकी छत पर खिला हुआ सुंदर कमल का फूल दे सकता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 23 Sep, 2025 | 12:37 PM

Lotus Cultivation: आजकल लोग अपने घरों की छत पर तरह-तरह के पौधे और फूल उगाने लगे हैं. गुलाब, गेंदा, चमेली जैसे पौधों के साथ अब कमल का फूल भी घर पर उगाना संभव है. कमल आमतौर पर तालाब या पोखर में दिखाई देता है, लेकिन थोड़ी तैयारी और देखभाल से इसे घर की छत पर भी खूबसूरती से खिलाया जा सकता है. आइए जानें कैसे.

बीज की सही पहचान और तैयारी

कमल के बीज को साधारण भाषा में कमल गट्टा कहा जाता है. ये आसानी से किराना स्टोर या ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाते हैं. बीज खरीदते समय थोड़ी अधिक मात्रा लें क्योंकि कुछ बीज अंकुरित नहीं होते. अच्छे बीज की पहचान के लिए उन्हें पानी में डालें. जो बीज नीचे बैठ जाएं वे अंकुरण के लिए सही होते हैं, जबकि तैरने वाले बीज खराब माने जाते हैं.

बीज को घिसना क्यों जरूरी है

कमल का बीज बाहर से काफी सख्त होता है. इसके छिलके को हल्का सा घिसना जरूरी है ताकि अंदर का सफेद हिस्सा दिखने लगे. घिसाई के बाद ही बीज पानी में अंकुरित हो पाएंगे. यह प्रक्रिया सावधानी से करनी चाहिए क्योंकि ज्यादा दबाव से बीज खराब हो सकता है.

अंकुरण की शुरुआती प्रक्रिया

घिसे हुए बीजों को साफ पानी से भरे पारदर्शी गिलास में डालें. गर्मी के मौसम में बीज जल्दी अंकुरित होते हैं, इसलिए गिलास को धूप वाली जगह रखें. पानी को एक-दो दिन में बदलते रहें. लगभग दस दिन में बीज अंकुरित होने लगेंगे और 20 दिनों में उनकी लंबाई चार से छह इंच तक हो सकती है.

गमले में स्थानांतरण

जब बीज दो से तीन इंच लंबे हो जाएं, तब उन्हें मिट्टी और खाद वाले बड़े गमले में लगाएं. गमले को आधा मिट्टी और आधा पानी से भरें. मिट्टी में गोबर की खाद मिलाने से पौधा तेजी से बढ़ेगा. अंकुरित बीज को दो-तीन इंच गहराई में हल्के हाथों से दबाएं. पत्तियां और जड़ें निकलने पर पौधे को बड़े टब या पॉट में शिफ्ट करें.

पानी और देखभाल का महत्व

कमल का पौधा तभी अच्छी तरह बढ़ेगा जब पानी की मात्रा पर्याप्त होगी. गमले में पानी का स्तर हमेशा मिट्टी से एक-दो इंच ऊपर होना चाहिए. पानी को 15 दिन के अंतराल पर बदलते रहें ताकि सड़न न हो. कमल की पत्तियां सूखने या गलने लगें तो तुरंत हटा दें. चाहें तो पानी को साफ रखने के लिए छोटे मछलियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन इन्हें तभी डालें जब पौधा मजबूत हो जाए.

धैर्य से मिलेगा खूबसूरत नतीजा

कमल का पौधा बीज से फूल बनने तक लगभग पांच से छह महीने लेता है. इस दौरान नियमित रूप से धूप, पानी और खाद देना जरूरी है. थोड़ा धैर्य और सही देखभाल आपको आपकी छत पर खिला हुआ सुंदर कमल का फूल दे सकता है, जो घर की शोभा को और बढ़ा देगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Sep, 2025 | 12:37 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये