पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी तो दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बढ़ा पारा

IMD के अनुसार 13 फरवरी और फिर 16–17 फरवरी के बीच लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं. इनके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 11 Feb, 2026 | 06:53 AM

Today weather: फरवरी के दूसरे हफ्ते में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक तरफ पहाड़ी राज्यों में ठंड और बर्फबारी का असर तेज होता जा रहा है, तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. इसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर उत्तर भारत से लेकर कुछ अन्य हिस्सों तक देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 16 से 18 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोबारा मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फ और बारिश का दौर जारी

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से ही मौसम ने सख्त रुख अपना लिया है. राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं और 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. खासकर लाहौल-स्पीति, रोहतांग दर्रा, ताबो, कुल्लू और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बर्फबारी की संभावना जताई गई है. कई स्थानों पर फाहे गिर सकते हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि मैदानी जिलों में यह 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड में ठंडी हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी

उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है. पिछले 24 घंटों से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. देहरादून में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड फिर से बढ़ गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी में बारिश की संभावना है, जबकि रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड महसूस होती रहेगी.

जम्मू-कश्मीर में घाटी माइनस तापमान की चपेट में

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. घाटी के कई हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश के साथ बर्फ गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, बारामूला, काजीगुंड, कोकरनाग और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस 1 से माइनस 4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में धूप, लेकिन सुबह हल्की ठंड

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत शांत है. अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और केवल हल्के बादल ही दिखाई दे सकते हैं. आईएमडी के अनुसार राजधानी में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिन में तेज धूप निकलने से सर्दी का असर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरा अभी भी परेशान कर सकता है. इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है.

उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड, दिन में राहत

उत्तर प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. दिन के समय धूप निकलने से सर्दी का असर कम हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम अब भी ठंड महसूस की जा रही है. कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है, हालांकि तेज हवाओं के कारण यह जल्दी छंट जाएगा.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी की आहट

मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है. तापमान बढ़ने से अब गर्मी की हल्की आहट महसूस होने लगी है, हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी बनी रहेगी.

वहीं राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा. राज्य में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और पाली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अगले तीन से चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड महसूस होगी.

दक्षिण और पूर्वी भारत का मौसम

दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में सर्दी लगभग खत्म हो चुकी है और मौसम शुष्क व गर्म बना हुआ है. यहां तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

आईएमडी के अनुसार 13 फरवरी और फिर 16–17 फरवरी के बीच लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं. इनके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी