खाद की लाइन का झंझट खत्म.. एक कॉल से पता चलेगा किस दुकान पर है स्टॉक, सभी स्कीम की जानकारी मिलेगी

Farmers Helpline Number: योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी पहल की है. किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे. उन्हें एक ही फोन पर सारी जानकारी मुहैया होगी. इसके लिए कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू की गई. कृषि विभाग की ओर से कहा गया है कि किसानों को बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 29 Jan, 2026 | 12:03 PM

UP Agriculture Department Number: कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों को विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. किसानों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने बड़ी पहल करते हुए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर कॉल करके किसान कृषि संबंधी हर जानकारी पा सकेंगे. किसानों को खाद की लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि कॉल करने पर नजदीकी सरकार खाद बिक्री केंद्र की जानकारी और वहां मौजूद का स्टॉक और उपलब्धता का भी पता चल सकेगा.

योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी पहल की है. किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे. उन्हें एक ही फोन पर सारी जानकारी मुहैया होगी. इसके लिए बुधवार को कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू की गई. किसान घर बैठे ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. कृषि विभाग की ओर से कहा गया है कि किसानों को बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा.

सप्ताह में 5 दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चालू रहेगी हेल्पलाइन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ कृषि निदेशालय लखनऊ में कृषि विभाग की हेल्पलाइन का शुभारंभ किया. इस हेल्पलाइन के जरिए उत्तर प्रदेश के किसान सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 0522-2317003 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. किसानों की मदद के लिए कई कर्मचारियों का दल लगाया गया है, जो किसानों के सवालों का जवाब देगा.

सोलर पंप, कृषि यंत्रों समेत सभी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि किसानों को योजनाओं की जानकारी के लिए कहीं भटकना या चक्कर न लगाना पड़े. अपने मोबाइल से फोन करके ही वह विभाग की ओर से दी जाने वाली योजनाएं और सब्सिडी, सोलर पंप, कृषि यंत्र समेत सभी जानकारी हासिल कर सकेंगे. एक फोन करने पर ही डिजिटल कषि सर्वेक्षण और फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी मिलेगी. इसके अलावा कृषि यंत्रों पर अनुदान, कीटनाशक से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी. किसान कृषि उत्पादन संबंधित कृषि निवेशों की जानकारी, लाभदायी योजनाओं, नए कृषि यंत्र की जानकारी पाकर कृषि उत्पादन बढ़ा सकेंगे.

नजदीकी दुकान पर उपलब्ध खाद की जानकारी भी मिलेगी

किसानों को संबंधित जानकारी उनके इलाके के हिसाब से भी उपलब्ध कराई जाएगी. किसान नंबर पर कॉल करके यह भी पता कर पाएंगे कि उनके इलाके की किस खाद दुकान पर खाद उपलब्ध है. इस जानकारी से किसानों की भागदौड़ और खाद के लिए लंबी लाइनों में लगने का संकट भी खत्म होगा. इसके अलावा उन्नत बीजों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव

Mustard Seed Prices Fall Below Msp In Haryana Farmers Suffer Losses Of Up To Rs 700 Per Quintal

MSP से कम हुआ सरसों का रेट, किसानों को 700 रुपये क्लिंटल तक नुकसान.. कब शुरू होगी खरीदी

Animal Husbandry Tips How To Increase Milk Production Cow Buffalo Deworming Albendazole Benefits

Animal Husbandry: गाय-भैंस दे रही है कम दूध? कहीं आपकी ये एक गलती तो नहीं कर रही नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Do Animals Reduce Their Milk Production Due Fear Loud Noise Firecrackers A Veterinarian Explains Key Reason

क्यों पटाखों की तेज आवाज से डरकर दूध देना कम कर देते हैं पशु? पशु चिकित्सक ने बताई बड़ी वजह

Agriculture Transformation Farmers Shift Towards Horticultural Crops And Production Of Spices Flowers And Medicinal Plants Rises

खेती में आया बदलाव- बागवानी फसलों की ओर मुड़ रहे किसान, मसालों-फूलों और औषधीय पौधों की पैदावार बढ़ी

Punjab Floods Impact Wheat Fields Suddenly Sprouted With Wild Weeds

गेहूं के खेतों में अचानक उगने लगीं जड़ी-बूटियां, फसल को हो सकता है नुकसान.. अब वैज्ञानिक करेंगे जांच