गेहूं का भाव 160 रुपये बढ़ा.. 3 हजार से ज्यादा केंद्रों पर खरीद, किसानों के लिए हेल्पलाइन जारी

Wheat Procurement: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए किसानों की खातिर पंजीयन की व्यवस्था को सरल बनाया गया है. किसान अपने मोबाइल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे. राज्य सरकार ने गेहूं खरीद के लिए पूरे प्रदेश में 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 8 Feb, 2026 | 12:20 PM

Wheat Purchase Madhya Pradesh: रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की खरीद प्रक्रिया 2026-27 शुरू कर दी गई है. इस बार गेहूं का भाव 160 रुपये बढ़ाया गया है. गेहूं खरीद के लिए मध्य प्रदेश में इस बार 3 हजार से ज्यादा खरीद केंद्र बनाए गए हैं. किसानों की मदद के लिए जिलावार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनपर कॉल करके किसान गेहूं बिक्री संबंधी समस्याओं का हल पा सकेंगे. किसानों को अपनी गेहूं उपज बिक्री करने के लिए घर बैठे मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा भी शुरू की गई है.

गेहूं खरीद के लिए पंजीयन शुरू, 3 हजार से ज्यादा केंद्रों पर खरीद होगी

मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों के पंजीयन शुरू हो गये हैं. किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है. किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे. इसके लिए www.mpeuparjan.nic.in वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते हैं. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीद के लिए पूरे प्रदेश में 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये हैं.

कंट्रोल रूम बने और हेल्प लाइन नंबर जारी

राज्य सरकार ने हर जिले में गेहूं किसानों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं. राजगढ़ डिले के कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों पंजीयन 07 फरवरी से शुरू होगा. समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीद-बिक्री संबंधी समस्‍याओं को दूर करने के लिए जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ राजमहल परिसर में स्‍थापित किया गया है. कंट्रोलरूम क नंबर 07372-255179 है, जिस पर किसान कॉल कर सकते हैं.

इंदौर में गेहूं के लिए 61 खरीद केंद्र बने

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में गेहूं खरीद के लिए 61 गेहूं पंजीयन केन्द्रों बनाए गए हैं. गेहूं पंजीयन 07 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किए जाएंगे. पंजीयन निर्धारित 61 पंजीयन केन्द्रों पर, ग्राम पंचायत, तहसील, जनपद में स्थापित सुविधा केन्द्र एवं एमपी किसान एप्प पर निशुल्क किए जा रहे हैं. किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे इसके लिए www.mpeuparjan.nic.in पर पंजीयन कर सकते हैं.

शिवपुरी जिले में गेहूं खरीद के लिए 36 पंजीयन केन्द्र

शिवपुरी जिले के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के अनुसार शिवपुरी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी करने के लिए 36 पंजीयन केन्द्र किसानों की सुविधा हेतु बनाये गये हैं. किसानों के पंजीयन हेतु 7 फरवरी से 7 मार्च की अवधि तक होंगे. कृषक मोबाइल एप्प या सीएससी, एमपी ऑनलाईन सेंटर (जो कि राज्य शासन से पंजीकृत हैं) उनमें 50 रुपये की दर से पंजीयन करवा सकते हैं.

झाबुआ में गेहूं खरीद की तैयारी पूरी

झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीना ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि पंजीयन के दौरान किसानों को उपार्जन से संबंधित समस्त जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो. कलेक्टर ने एनआईसी के माध्यम से किसानों को गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित मैसेज ब्रॉडकास्ट करने के निर्देश भी दिए.

गेहूं की सरकारी बिक्री के लिए किसान ऐसे कराएं पंजीकरण

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं किसानों की उपज खरीदने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल से यानी 7 फरवरी से शुरू करने जा रही है. राज्य में गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीयन 07 फरवरी से 07 मार्च तक किया जाएगा. किसान तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, ग्राम पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र, सहकारी समिति की ओर से संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं. इसके अलावा किसान लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर और साइबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क देकर पंजीयन करा सकते हैं.

बटाईदार या पट्टाधारी किसानों का ऐसे होगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों से गेहूं खरीद की जाएगी. इसके लिए इन किसानों को पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध होगी. इस श्रेणी के किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग की ओर से किया जाएगा. समर्थन मूल्य पर बिक्री उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा.

गेहूं किसानों को 160 रुपये बढ़ाकर मिलेंगे और बोनस भी

केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले साल 2425 प्रति क्विंटल था. मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल गेहूं किसानों को बोनस दिया था. इस बार भी मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं किसानों को 15 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया है. किसानों को गेहूं का भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश

Iran Israel War Polluted Clouds From Gulf Countries Pose Threat To India Expert Warning Of Severe Impact For Agriculture Livestock And Forest Resources

ईरान के प्रदूषित बादल भारत के लिए खतरा? कृषि-पशुपालन के साथ वनीय संपदा के लिए संकट की चेतावनी

After 8 Years Negotiations A Trade Deal Was Struck Between The Eu And Australia

8 साल की लंबी बातचीत के बाद EU और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्रेड डील, जानें भारत पर क्या होगा असर?