Onion Farming: प्याज की खेती के लिए चुनें उन्नत किस्में, बुवाई से पहले रखें कुछ खास बातों का खयाल

प्याज एक ऐसी फसल है जिसकी खेती हर सीजन में की जा सकती है, बाजार में भारी मांग होने के कारण देशभर के किसान इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. इसकी खेती करने वाले किसानों के लिए जरूरी है कि वे खेती से पहले इन 5 बातों का खास खयाल रखें.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 11 Oct, 2025 | 06:00 AM

Onion Farming: रबी सीजन की शुरुआत होने के साथ ही देशभर कि किसान बड़े पैमाने पर प्याज की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं, कई हिस्सों में किसान बुवाई कर भी चुके हैं. ऐसे में किसान अगर प्याजी की खेती के लिए इसकी उन्नत किस्मों का चुनाव करते हैं और वैज्ञानिक तरीका अपनाते हैं तो किसान कम लागत में ज्यादा उत्पादन ले सकते हैं. प्याज की खेती खरीफ, रबी और जायद तीनों ही मौसमों में की जा सकती है. लेकिन इसकी खेती से अच्छी पैदावार करने के लिए जरूरी है कि किसान इसकी बुवाई से पहले इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि फसल रोगों से सुरक्षित रहे और बाजार में किसानों को बेहतर दाम दिला सके.

1- सही मिट्टी का चुनाव

प्याज की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट या दोमट मिट्टी सबसे सही मानी जाती है , जिसका pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए. प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए जानना जरूर है कि इसके बीज ठंड़ी जलवायु में अंकुरण और गर्म जलवायु में बल्ब विकास बेहतर तरीके से करते हैं. खेती की तैयारी करते समय अच्छे से 2 से 3 बार खेत की गहराई में जोतना जरूरी है और पानी निलकने का सही इंतजाम जरूर करें ताकि, खेत में पानी न जमा है, क्योंकि जलभराव प्याज की फसल को नुकसान पहुंचाता है.

2-उन्नत किस्मों की खेती करें

प्याज की खेती करने का मन बना रहे किसानों के लिए जरूरी है कि मौसम को देखते हुए इसकी उन्नत किस्मों का चुनाव करें. इन उन्नत किस्मों में NHRDF Red-2, Agrifound Light Red, Pusa Red, N-53, Bhima Super आदि शामिल हैं. ये प्याज की कुछ उन्नत किस्में हैं जिनकी खेती करेन की सलाह खुद कृषि वैज्ञानिक देते हैं.

3- बीज बुवाई और खेत की तैयारी

रबी सीजन की बात करें तो प्याज की खेती के लिए अक्टूबर से नवंबर तक का समय बेस्ट होता है वहीं, इसकी प्रति हेक्टेयर फसल के लिए करीब 8 से 10 किलोग्राम बीजों की जरूरत होती है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेत की तैयार करते समय मिट्टी में 15 से 20 टन सड़ी हुई गोबर की खाद जरूर डालें और बीज बुवाई करने से पहले खेत में क्यारियां जरूर बनाएं ताकि, जल निकासी अच्छे से हो सके.

4- सिंचाई का रखें खास खयाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्याज की फसल को पहली सिंचाई की जरूरत फसल बुवाई के तुरंत बाद चाहिए होती है और इसके बाद मिट्टी के अनुसार, हर 8 से 10 दिन बाद पर सिंचाई करें. साथ ही फसल में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए 25 से 30 दिन में निराई-गुड़ाई जरूर करें. बता दें कि, फसल को कीट और रोगों से बचाने के लिए सल्फर या ट्राइकोडर्मा का छिड़काव करना फायदेमंद होता है.

5- किसानों को कैसे होता है फायदा

किसान अगर प्याज की खेती के लिए उन्नत किस्में, जैविक खाद और सही सिंचाई प्रणाली को अपनाते हैं तो, वे इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से 250 से 300 क्विंटल तक पैदावार ले सकते हैं. बता दें कि, बाजार में प्याज की औसत बाजार कीमत 10 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहती है, जिससे किसानों को 2.5 से 3 लाख रुपये तक शुद्ध लाभ मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Oct, 2025 | 06:00 AM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद