भरवा अचार के हैं शौकीन तो अब मार्केट का झंझट खत्म, गमले में ऐसे उगाएं ये खास किस्म

मिर्च को उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. अगर आपके पास 12 से 16 इंच गहरे कुछ गमले हैं, तो आसानी से मिर्च उगा सकते हैं. इससे आपको जैविक मिर्च खाने को मिलेगी और महंगाई से भी राहत  मिलेगी.

Kisan India
नोएडा | Published: 6 Oct, 2025 | 11:22 PM

Kitchen Garden: हरी या लाल मिर्च भारतीय किचन का एक अहम मसाला है. इसके बगैर हम टेस्टी सब्जी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. यहां तक जीरे के साथ लाल या हरी मिर्च का तड़का लगाने के बाद दाल का स्वाद भी लजीज हो जाता है. यही वजह है कि गृहणी सब्जी खरीदते समय दुकानदार से मिर्च लेना नहीं भूलती हैं. वहीं, कुछ लोग मिर्च का अचार भी बड़े चाव के साथ खाते हैं. लेकिन कीटनाशक और रासायनिक खादों के ज्यादा इस्तेमाल के चलते अब मार्केट में ऑर्गेनिक मिर्च भी नहीं मिल रही है. पर आप चाहें, तो घर की छत या बालकनी में हरी या लाल मिर्च उगा सकते हैं. इससे के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. केवल कुछ जरूरी उपाय करने होंगे. खास बात यह है घर में उगाए मिर्च का आप भरवा अचार भी लगा सकते हैं.

दरअसल, मिर्च को उगाने  के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है. अगर आपके पास 12 से 16 इंच के कुछ गहरे गमले हैं, तो आसानी से मिर्च उगा सकते हैं. इससे आपको जैविक मिर्च खाने को मिलेगी और महंगाई से भी राहत  मिलेगी. क्योंकि कभी-कभी मिर्च काफी महंगी हो जाती है. इसका रेट खुदरा बाजार में 150 रुपये किलो तक पहुंच जाता है. तो आइए जानते हैं, घर पर मिर्च उगाने के लिए हमें क्या करना होगा.

इस तरह तैयार करें मिट्टी

मिर्च उगाने के लिए सबसे पहले हमें गहरे और चौड़े आकार के कुछ गमले लेने होंगे. फिर उसमें मिट्टी, रेत और गोबर  की खाद मिलाकर भर दें. इससे मिट्टी उपजाऊ बनेगी और पोधों को पोषण भी मिलेगा. ऐसे में पौधों की ग्रोथ तेजी से होगी और मिर्ल की कलियां भी समय से पहले आएंगी. खास बात यह है कि बुवाई करने से पहले उन्नत किस्म के मिर्च के बीज का चुनाव करें, क्योंकि ये जल्दी अंकुरित होते हैं. इसके बाद बीज को करीब 2 इंज की गहराई में ही बोएं और फिर हल्का पानी दें.

8 घंटे धूप में रखें गमला

ध्यान रहें कि मिर्च के लिए धूप भी बहुत जरूरी है. इसलिए बुवाई करने के बाद गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां रोज 6 से 8 घंटे तक धूप आती हो. बुवाई के करीब 10 दिन बाद बीज अंकुरित हो जाएंगे. जब पौधे छोटे हों तो ज्यादा पानी नहीं दें. जैसे-जैसे पौधे बड़े होंगे, जरूरत के हिसाब से ही सिंचाई करें.

ये है मिर्च की बेहतरीन किस्म

अगर उर्वरक की बात करें, तो हर महीने गमले में थोड़ी खाद डाल दें और हफ्ते में दो से तीन बार सिंचाई  करते रहें. इससे पौधा सेहतमंद रहेगा और जल्दी फल देगा. बुवाई के करीब 3 महीने बाद पौधों पर मिर्च आने लगेगी. इसके बाद आप मिर्च की तुड़ाई कर सकते हैं. पहली तुड़ाई के बाद करीब 4 से 5 तक मिर्च का उत्पादन होगा. इस तरह आपको खाने के लिए घर की मिर्च मिलती रहेगी. ऐसे जलापेनो किस्म, भरवा अचार के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Oct, 2025 | 11:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान