पपीते की खेती से कम समय में ज्यादा कमाई, जानिए कौन सा मौसम देगा किसानों को सबसे बड़ा फायदा

पपीते की खेती आज किसानों के लिए मुनाफे का बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है. सही मौसम और समय पर पौध रोपण करने से पैदावार बढ़ती है और बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं. जानिए पपीता लगाने का सबसे उपयुक्त समय और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 5 Jan, 2026 | 11:30 PM

Papaya Farming : खेत में हरियाली हो, पेड़ों पर लटकते पीले-हरे पपीते हों और मंडी तक जाने की जरूरत भी न पड़े-ऐसा सपना हर किसान देखता है. आज के समय में जब पारंपरिक खेती से मुनाफा कम हो रहा है, तब किसान फल-सब्जी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इन्हीं फसलों में पपीता एक ऐसी खेती है, जो कम समय में ज्यादा कमाई का भरोसा देती है. लेकिन पपीते की खेती में असली खेल सही समय का है. अगर मौसम चूक गया, तो मुनाफा भी हाथ से निकल सकता है.

खेती में बदलाव क्यों जरूरी है

आज का किसान वही सफल  है, जो समय और मौसम के साथ खुद को बदलता है. पहले जहां किसान सिर्फ गेहूं-धान पर निर्भर थे, अब वे फल और सब्जी की खेती को अपनाने लगे हैं. पपीता इसी बदलाव का बड़ा उदाहरण है. यह फसल जल्दी तैयार होती है, बाजार में इसकी मांग बनी रहती है और कच्चा-पका दोनों रूप में बिक जाती है. यही वजह है कि किसान इसे कम समय, ज्यादा फायदा वाली फसल मानते हैं.

साल में कितनी बार लगाई जाती है पपीते की खेती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पपीते की खेती  साल में तीन बार की जा सकती है. पहला समय फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है. दूसरा समय जुलाई माना जाता है और तीसरा सितंबर. हालांकि, हर समय की अपनी सीमाएं हैं. जुलाई में अगर आपका इलाका बाढ़ग्रस्त है, तो इस मौसम में पपीता लगाना नुकसानदेह हो सकता है. वहीं सितंबर में लगाने पर पौधों की बढ़वार अपेक्षाकृत कम रहती है.

सबसे अच्छा मौसम कौन सा है पपीते के लिए

अगर सबसे ज्यादा पैदावार और बेहतर मुनाफा  चाहिए, तो फरवरी के आखिरी हफ्ते से मार्च का महीना पपीते की खेती के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय तापमान और मौसम दोनों पपीते के अनुकूल होते हैं. पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और फलन भी ज्यादा मिलता है. मार्च में लगाए गए पौधों से मई-जून तक फल आने लगते हैं, जब बाजार में पपीते के दाम भी अच्छे मिलते हैं.

खेत से ही बिक जाती है फसल, बाजार की चिंता नहीं

पपीते की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बेचने के लिए किसान को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती. एक बार मंडी में खबर फैलते ही व्यापारी खुद खेत तक पहुंच जाते हैं. फिलहाल बाजार में पपीते  का भाव करीब 40 रुपये किलो चल रहा है. गर्मी के दिनों में इसकी कीमत और बढ़ जाती है. यही कारण है कि किसान इसे सुरक्षित और फायदेमंद खेती मान रहे हैं. ऐसे में अगर आप सही समय पर पपीता लगाते हैं, तो यह फसल आपके खेत को भी चमकाएगी और आपकी जेब को भी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Jan, 2026 | 11:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम