Winter Animal Care : ठंड बढ़ते ही खतरा भी बढ़ा! जानिए कैसे रखें अपने पशुओं को सर्दी से सुरक्षित

सर्दियों का मौसम पशुओं के लिए मुश्किलें लेकर आता है. ठंडी हवाओं और गंदगी से मवेशी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे में पशुपालकों को उनकी विशेष देखभाल करनी चाहिए- गर्माहट, साफ-सफाई और सही आहार से ही पशु रहेंगे स्वस्थ और उत्पादन बना रहेगा.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 25 Oct, 2025 | 11:30 AM

Winter Animal Care : सर्दी का मौसम शुरू होते ही इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. जिस तरह हमें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों, कंबल और आग की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हमारे मवेशियों को भी ठंड से सुरक्षा की आवश्यकता होती है. तापमान में गिरावट, कोहरे और नमी की वजह से पशुओं में बीमारियां बढ़ जाती हैं. अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो यह किसानों को आर्थिक नुकसान तक पहुंचा सकती हैं.

ठंड में बढ़ता है बीमारियों का खतरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों में पशुओं को खुरपका-मुंहपका , गलाघोंटू, लंगड़ी, चेचक, निमोनिया और बछड़ों में खांसी जैसी बीमारियां घेर लेती हैं. दुधारू पशुओं  में थनैला रोग (Mastitis) भी आम होता है, जिससे दूध उत्पादन कम हो जाता है. कुछ पशुओं में घुड़का जैसी गंभीर बीमारी भी देखी जाती है, जिसमें सांस लेने में कठिनाई होती है. अगर समय पर इलाज न हो, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है.

ठंड से बचाने के आसान घरेलू उपाय

सर्दियों में पशुओं  को ठंड से बचाना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि ठंडी हवाएं उन्हें जल्दी बीमार कर सकती हैं. रात के समय पशुओं को खुले में कभी न बांधें. उनकी सुरक्षा के लिए मोटे बोरे, कंबल या जूट के कपड़े से उन्हें ढककर रखें. कोशिश करें कि पशुओं को ऐसे स्थान पर रखा जाए जहां सीधी हवा न लगे. अगर संभव हो, तो पशुशाला में घास-फूस का छप्पर लगाएं ताकि ठंडी हवा अंदर न जा सके. सुबह जब धूप निकले, तो पशुओं को थोड़ी देर धूप में रखें, क्योंकि सूर्य की गर्मी से शरीर को प्राकृतिक गर्माहट मिलती है और जीवाणु नष्ट होते हैं.

साफसफाई से रहें बीमारियों से दूर

सर्दियों में पशुशाला  की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है, क्योंकि गंदगी बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बनती है. जिस जगह पशु बांधे जाते हैं, वहां का फर्श हमेशा सूखा और साफ होना चाहिए. गोबर और पेशाब की नियमित सफाई करें ताकि वातावरण स्वच्छ रहे. गीले बिछावन की जगह सूखी भूसी या पुआल का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है, जिससे पशुओं को गर्माहट मिलती है. साथ ही, ठंड के मौसम में उन्हें ठंडे पानी की बजाय हल्का गुनगुना पानी पिलाएं. पशुशाला की यह नियमित देखभाल न केवल बीमारियों से बचाती है, बल्कि पशुओं की सेहत और उत्पादन को भी बनाए रखती है.

टीकाकरण है जरूरी, देरी न करें

अक्सर किसान ठंड के मौसम में यह सोचकर टीकाकरण टाल देते हैं कि सर्दी में बीमारियों का खतरा कम होता है, लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है. ठंड के दौरान पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. इसलिए पशुओं का समय पर और नियमित टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है. नजदीकी पशु चिकित्सक से सलाह लेकर उचित वैक्सीन लगवाएं. अगर पशु में खांसी, बुखार, कमजोरी या दूध उत्पादन में कमी दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर टीकाकरण से पशु स्वस्थ रहते हैं और उत्पादन भी बना रहता है.

संतुलित आहार से बढ़ेगी ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता

सर्दियों के मौसम में पशुओं को शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए उनके आहार में थोड़ा बदलाव जरूरी है. इस समय उन्हें सूखे चारे के साथ हरा चारा  और उचित मात्रा में दाना देना चाहिए. इसके अलावा नमक और मिनरल मिक्सचर का उपयोग करना जरूरी है, ताकि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी न हो. ठंड के कारण कई बार पशु ठंडा पानी पीने से बचते हैं, जिससे वे निर्जलीकरण का शिकार हो सकते हैं. इसलिए उन्हें हल्का गुनगुना पानी पिलाना बेहतर होता है. संतुलित आहार से पशु स्वस्थ रहते हैं और दूध उत्पादन  स्थिर रहता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये