पीएम किसान योजना के नियमों में बदलाव, 2019 के बाद भूमि मालिक बनने वालों को नहीं मिलेगी किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के मूल्यांकन अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में भी लाभार्थियों की पात्रता को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं जो नियमों के विपरीत लाभ उठा रहे हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 4 Nov, 2025 | 05:10 PM

PM Kisan Smman Yojana: देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. सभी राज्यों के किसानों को अब 21वीं किस्त का इंतजार है. पिछली किस्त बनारस से पीएम मोदी ने 2 अगस्त को किसानों के खातों में जारी की थी. योजना के लाभार्थियों के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं. लाभार्थियों के मूल्यांकन का काम किया जा रहा है, जिसके तहत कई लाभार्थी नियमों के विपरीत लाभ पा रहे हैं. ऐसे लाभार्थियों को रोकने के लिए कुछ बदलाव किए जा रहे और इसको लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट भी जारी की गई है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के मूल्यांकन का काम अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में भी लाभार्थियों की पात्रता को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं जो नियमों के विपरीत लाभ उठा रहे हैं.

2019 के बाद जमीन मालिक बने लाभ नहीं ले पाएंगे

कृषि विभाग ने कुछ संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान की है जो पीएम किसान योजना के दिशानिर्देशों में उल्लिखित बहिष्करण मानदंडों के अंतर्गत आ सकते हैं. स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि वे किसान जिन्होंने 01-02-2019 के बाद भूमि का स्वामित्व हासिल किया है, वे पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं. ऐसे किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटाए जा रहे हैं. वहीं, ऐसे किसान खुद से भी पोर्टल पर जाकर योजना का खाता सरेंडर कर सकते हैं.

ऐसे लोगों को नाम हटाए जा रहे

पीएम किसान योजना के ताजा अपडेट में कहा गया है कि ऐसे मामले जहां परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ पा रहे हैं. जैसे पति और पत्नी दोनों या एक वयस्क सदस्य और नाबालिग सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं. ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए लाभार्थियों को सूची से हटाया जा रहा है. आधिकारिक रूप से कहा गया है कि ऐसे मामलों के लिए भौतिक सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रूप से लाभ देने पर रोक लगाई गई है.

पीएम किसान सम्मान निधि के कौन लोग पात्र नहीं

पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए पात्रता लिस्ट से जो लोग बाहर रखे गए हैं उनमें आयकरदाता, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर और अन्य जो व्यावसायिक निकायों के साथ पंजीकृत हैं. ऐसे लोग योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन न करें.

PM Kisan Samman Nidhi Update

पीएम किसान पोर्टल पर दिया गया इंपॉर्टेंट अपडेट.

क्या करें किसान

आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अपडेट में किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन या किसान ई-मित्र चैटबॉट के “अपनी स्थिति जानें” (Know Your Status) पर अपनी पात्रता स्थिति की जांच करें.

किसान कैसे नाम की जांच कैसे करें

किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए PM Kisan Portal पर जाएं. यहां Beneficiary List पर क्लिक करके अपने राज्य, जिला, उप जिला और गांव का नाम चुनें. आपके सामने पूरे गांव की सूची खुल जाएगी और आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Nov, 2025 | 05:01 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स

100 Crore Aqua Park Built In Jammu And Kashmir Providing New Support Fish Farmers

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला.. जम्मू-कश्मीर में बनेगा 100 करोड़ का एक्वा पार्क, मंत्री राजीव रंजन ने बताईं खूबियां