Fish Farming: तालाब में तेजी से बढ़ेगा मछलियों का वजन, इस देसी तरीके से दोगुना हो जाएगा मुनाफा

मछली पालन आज किसानों के लिए आमदनी का नया जरिया बन गया है. सही बीज, साफ पानी और पौष्टिक दाना देकर तालाब में बड़ी और स्वस्थ मछलियां पाई जा सकती हैं. थोड़ी सावधानी से हर किसान मछली पालन में बेहतर लाभ कमा सकता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 10 Nov, 2025 | 10:18 AM

Fish Farming  : अगर आप अपने तालाब से बड़ी और स्वस्थ मछलियां पाना चाहते हैं, तो अब मुश्किल नहीं है. सही तरीके और थोड़े ध्यान से आप न केवल मछलियों की संख्या बढ़ा सकते हैं, बल्कि उनका वजन और गुणवत्ता भी शानदार बना सकते हैं. ग्रामीण इलाकों में अब मछली पालन सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि एक मजबूत बिजनेस बन चुका है. बस जरूरत है कुछ खास बातों को समझने और अपनाने की.

बीज की गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा ध्यान दें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मछली पालन  में सबसे बड़ी गलती लोग बीज (Fish Seed) चुनते समय कर बैठते हैं. अक्सर बाजार से खरीदे गए जीरा साइज के बीज (छोटे मछली के बच्चे) ट्रांसपोर्ट के दौरान खराब हो जाते हैं. इससे तालाब में डाले गए बीजों में से केवल 25 से 35 प्रतिशत ही जीवित रह पाते हैं. ऐसे में नुकसान होना तय है. अगर आप मछली पालन को गंभीरता से करना चाहते हैं, तो बीज को सीधे तालाब में डालने की बजाय पहले नर्सरी में लगाएं. इससे बीज की जीवित रहने की दर लगभग 40 फीसदी तक बढ़ जाती है.

नर्सरी में करें शुरुआती देखभाल, मछलियां रहेंगी स्वस्थ

बीज को सीधे तालाब में डालने की बजाय 3 से 6 महीने तक नर्सरी में रखें. इस दौरान उन्हें सरसों की खल (mustard cake) और चावल के छिलके का चूरा खिलाएं. ये दोनों चीजें मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता  बढ़ाती हैं और शुरुआती दिनों में तेजी से विकास में मदद करती हैं. नर्सरी में पानी साफ-सुथरा होना चाहिए, क्योंकि गंदे पानी में बीज जल्दी बीमार हो जाते हैं. एक बार बीज मजबूत हो जाएं, फिर उन्हें तालाब में स्थानांतरित करें.

पानी की गुणवत्ता तय करेगी मछलियों का वजन और आकार

तालाब का पानी मछली पालन की रीढ़ माना जाता है. अगर पानी में ऑक्सीजन की कमी या गंदगी है, तो मछलियां जल्दी बीमार  पड़ जाती हैं और उनकी ग्रोथ रुक जाती है. पानी को समय-समय पर साफ करना और उसमें ताजे पानी की आपूर्ति बनाए रखना बेहद जरूरी है. अगर तालाब में हरे शैवाल की परत दिखने लगे, तो तुरंत सफाई करें. साथ ही, मछलियों को समय-समय पर दाना देते रहें ताकि उन्हें पर्याप्त पोषण मिल सके.

सही दाना और पोषण से मछलियां होंगी मोटी-ताजी

मछलियों के दाने में प्रोटीन की मात्रा सही होना बेहद जरूरी है. आप अपने बजट के हिसाब से सरसों की खल, चावल की भूसी, या मक्का का चूरा मिला सकते हैं. इनसे न केवल मछलियों का वजन तेजी से बढ़ता है, बल्कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. दिन में दो बार दाना डालें और ध्यान रखें कि दाना तालाब की सतह पर कुछ मिनट तक रहे, ताकि मछलियां आसानी से खा सकें. अगर दाना बच जाए, तो अगले दिन उसकी मात्रा घटा दें.

इन ब्रीड्स से मिलेगा ज्यादा मुनाफा

अगर आप अच्छी कमाई चाहते हैं, तो रोहू, कतला और नैनी जैसी ब्रीड्स सबसे बेहतर मानी जाती हैं. इन मछलियों का विकास  तेज होता है और यह लगभग 18 महीने में 2 किलो से अधिक वजन की हो जाती हैं. भारत के बाजारों में इन मछलियों की भारी मांग रहती है. अगर तालाब की देखभाल नियमित रूप से की जाए और पानी को साफ रखा जाए, तो एक तालाब से सालभर में हजारों रुपए की आमदनी संभव है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Nov, 2025 | 06:45 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Is Your Pet Shaking Its Head Repeatedly Magnesium Deficiency Can Cause Dangerous Illnesses Take Immediate Precautions

पशु बार-बार सिर झटक रहा है? मैग्निशियम की कमी से हो सकती है खतरनाक बीमारी, तुरंत करें ये बचाव

Goat Farming Feed 500 Grams Of Azolla Daily Milk Production Increase And Fodder Expenses Also Reduce

Goat Farming: बकरियों को रोज 500 ग्राम अजोला खिलाएं, दूध बढ़ेगा और चारे का खर्च भी होगा कम

Cm Nayab Singh Saini Will Promote Horticultural Crops In Haryana Clusters Will Be Developed 2

हरियाणा में बागवानी फसलों को बढ़ावा, बनाए जाएंगे क्लस्टर.. किसान करेंगे टिशू कल्चर आधारित खेती

Assam Election 2026 Shivraj Singh Chouhan Visits Tea Garden Workers Farmers Development Modi Government

चुनाव से पहले असम पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, चाय किसानों से मिलकर सुनाया विकास का संदेश!

Raisen Rashtriya Krashi Mela Farmers To Learn How To Turn Crop Residue Into Income Check All Three Days Programs And Schedule

‘पराली से पैसा’ बनाना सीखेंगे किसान, कृषि मेला में वैज्ञानिक बदलेंगे किसानों की राह, जानें 3 दिन में क्या-क्या होगा

Summer Cattle Care Tips Napier Jwar Lobia Maize Benefits For Dairy Animals

गर्मियों में मवेशियों को बीमारियों से बचाने का सुपर सीक्रेट! बस खिलाएं ये हरी घास, बंपर होगा दूध उत्पादन