Goat Farm Business: बकरी पालन शुरू करने का मौका, सरकार दे रही 90 फीसदी सब्सिडी और मुफ्त ट्रेनिंग

Rural Business Idea: बकरी पालन अब कम खर्च में शुरू होने वाला आसान और फायदे का व्यवसाय बनता जा रहा है. सरकार इस काम के लिए भारी सब्सिडी और मुफ्त ट्रेनिंग दे रही है. खासकर गरीब, महिलाएं और छोटे किसानों को इसका फायदा मिल रहा है. सही जानकारी और मदद से लोग अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 29 Mar, 2026 | 11:50 AM

Goat Farming: आज के समय में हर कोई ऐसा काम करना चाहता है जिसमें कम पैसा लगे और कमाई जल्दी शुरू हो जाए. ऐसे में बकरी पालन एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है. खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस काम को बढ़ावा देने के लिए लोगों को बड़ी मदद दे रही है. अगर आप गांव में रहते हैं या छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बहुत काम का हो सकता है.

सरकार दे रही 90 फीसदी तक सब्सिडी

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी सब्सिडी है. उत्तर प्रदेश सरकार बकरी पालन शुरू  करने के लिए 90 फीसदी तक अनुदान दे रही है. यानी अगर आप यह काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ 10 फीसदी पैसा ही खुद लगाना होगा. इस योजना के तहत एक छोटी यूनिट में 5 मादा बकरी और 1 बकरा दिया जाता है. इसके अलावा बकरियों के रहने के लिए शेड  बनाने, चारा खरीदने और दवाइयों के खर्च में भी सरकार मदद करती है. इससे नया काम शुरू करना काफी आसान हो जाता है. कम निवेश में यह ऐसा काम है, जिसमें धीरे-धीरे कमाई बढ़ती जाती है. यही वजह है कि आज गांवों में बकरी पालन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

गरीब, महिलाएं और दिव्यांगों को मिल रही प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए उन लोगों को आगे बढ़ाना चाहती है, जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है. इसलिए इसमें गरीब परिवार, छोटे किसान, भूमिहीन लोग और महिलाओं को खास प्राथमिकता दी जा रही है. अनुसूचित जाति और जनजाति  की महिलाओं के लिए इसमें ज्यादा फायदा रखा गया है. वहीं दिव्यांग लोगों के लिए अलग से आरक्षण भी दिया गया है, ताकि वे भी आसानी से अपना रोजगार शुरू कर सकें. इस योजना का मकसद सिर्फ पैसा देना नहीं है, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे खुद का काम शुरू कर सकें और अपने परिवार की आय बढ़ा सकें.

मुफ्त ट्रेनिंग से सीखें बकरी पालन का पूरा काम

इस योजना की एक और बड़ी खास बात यह है कि इसमें सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं मिलती, बल्कि पूरी ट्रेनिंग भी दी जाती है. सरकार की तरफ से मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें बकरी पालन  से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सिखाई जाती है. इस ट्रेनिंग में बकरियों की देखभाल कैसे करें, उन्हें क्या खिलाएं, बीमारी से कैसे बचाएं और उत्पादन कैसे बढ़ाएं-इन सभी बातों को आसान तरीके से समझाया जाता है. इससे जो लोग पहले कभी बकरी पालन नहीं कर चुके हैं, वे भी बिना डर के इस काम को शुरू कर सकते हैं. सही जानकारी मिलने से नुकसान का खतरा भी कम हो जाता है और मुनाफा बढ़ने के मौके ज्यादा हो जाते हैं.

घर बैठे करें आवेदन, प्रक्रिया बेहद आसान

इस योजना का लाभ लेना भी बहुत आसान है. इसके लिए आपको कहीं ज्यादा भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पशुपालन विभाग  की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होता है. आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन से जुड़े कागज और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज लगाने होते हैं. फॉर्म भरने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है, जिसे संभालकर रखना जरूरी है. अगर किसी को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत हो, तो वह अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी मदद ले सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा
गुरबाज सिंह, रोपड़

लेटेस्ट न्यूज़