सुधा दूध और घी पर खर्च होगा कम, सरकार ने घटाई कीमतें.. ग्राहकों की जेब का बोझ घटेगा

Milk Price Cut: बिहार में सुधा दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कमी की गई है. अब दूध, घी, पनीर और बटर पहले से सस्ते मिलेंगे. यह फैसला उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है. नई दरें जल्द लागू होंगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 22 Sep, 2025 | 01:52 PM

Bihar News: बिहारवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. सुधा ब्रांड के दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमतों में 1 से 10 रुपये तक की कमी की गई है. यह फैसला बिहार सरकार के अधीन काम कर रही कॉम्फेड (बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड) ने लिया है. कॉम्फेड के अधिकारियों ने बताया कि यह कटौती जीएसटी दरों में कमी की वजह से की गई है. नई दरें सोमवार से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी.

जीएसटी में कटौती का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को

कॉम्फेड ने साफ किया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का फायदा अब सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा. दूध और उससे बने कई उत्पादों पर जीएसटी कम किया गया है, जिससे इनकी लागत कम हो गई है. इसी का असर अब बाजार में दिखेगा. कॉम्फेड के अनुसार, सुधा के बटर, पनीर, दूध और घी की कीमतों में सीधे तौर पर 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक की कमी की गई है.

टेबल बटर की कीमतों में हल्की कमी

बटर का उपयोग रोजमर्रा के खाने में खास तौर पर बच्चों के टिफिन में खूब होता है. ऐसे में सुधा टेबल बटर की कीमतों में हुई यह मामूली कटौती उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है. अब 50 ग्राम बटर 32 रुपये की बजाय 31 रुपये में, 100 ग्राम 56 रुपये की जगह 55 रुपये में और 500 ग्राम 275 रुपये की जगह 270 रुपये में मिलेगा. भले ही यह कमी 1 से 5 रुपये के बीच है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए यह बजट में थोड़ा फर्क जरूर डालेगी. यह कदम महंगाई के दौर में आम लोगों के लिए राहत भरा है.

पनीर पर भी राहत, अब कम कीमत में मिलेगा

पनीर की कीमतों में हुई कटौती से उपभोक्ताओं को अब कुछ राहत मिलेगी. त्योहारों, खास मौकों या रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाला पनीर अब सस्ता हो गया है. सुधा का 100 ग्राम पनीर अब 47 रुपये की बजाय 46 रुपये में, 200 ग्राम 90 रुपये से घटकर 85 रुपये में और 500 ग्राम रुपये 210 से घटकर 205 रुपये में मिलेगा. खास बात यह है कि 200 ग्राम पैक पर 5 रुपये की सीधी छूट दी गई है, जो सबसे अधिक है. यह कटौती त्योहारों से पहले लोगों के बजट को थोड़ा राहत देने वाला कदम माना जा रहा है.

दूध और घी की कीमतों में भी राहत

दूध और घी हर भारतीय घर की रोजाना की जरूरत हैं. अब सुधा ने इनकी कीमतों में हल्की कमी कर उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी है. टेट्रा पैक टोन्ड मिल्क (1000 एमएल) अब 74 रुपये की बजाय 73 रुपये में मिलेगा, जबकि डीटीएम मिल्क 70 रुपये से घटकर 68 रुपये हो गया है. घी की बात करें तो स्पेशल पाउच (500 एमएल) 320 रुपये से 315 रुपये, टेट्रा पैक घी 330 रुपये से 325 रुपये और स्पेशल टीन पैक घी (1 किलो) 650 रुपये से घटकर 640 रुपये हो गया है. ये बदलाव छोटे जरूर हैं, लेकिन परिवार के मासिक बजट को थोड़ा संतुलित करने में मदद करेंगे.

उपभोक्ताओं ने किया स्वागत, सरकार का जताया आभार

सुधा उत्पादों की कीमतें कम होने की खबर मिलते ही उपभोक्ताओं ने खुशी जताई है. खासकर मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. पटना के एक उपभोक्ता ने कहा, पिछले कुछ महीनों से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन सुधा ने कीमतें कम करके अच्छा कदम उठाया है. सरकार की इस पहल से लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में और भी जरूरी चीजों की कीमतों में कटौती हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Sep, 2025 | 01:13 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम