गांव की इन महिलाओं से बुंदेलखंड को मिली नई पहचान, 8 साल पहले शुरू किया बिजनेस..आज 574 करोड़ का टर्नओवर

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी मेहनत से सफलता की नई इबारत लिख दी है. उनकी मेहनत और लगन ने आज बुंदेलखंड की तस्वीर बदल कर रख दी है. साथ ही ये महिलाएं देशभर की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल भी बन गई हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 29 Sep, 2025 | 10:08 PM

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से जुड़ा बुंदेलखंड जो महज एक दशक पहले तक सूखा, अकाल और आपदाग्रस्त खेती के लिए कुख्यात हो चुका था. लेकिन अब बुंदेलखंड के साथ जुड़ी बदहाली की तस्वीर अब बदलने लगी है. कारण है यहां की ग्रामीण महिलाएं जिन्होंने बुंदेलखंड को एक नई पहचान दिलाने की जिम्मेदारी उठाई है. यहां की ग्रामीम महिलाओं की कोशिशों और मेहनत का ही नतीजा है कि जिस बुंदेलखंड में कभी सूखा रहता था वहां की महिलाएं आज डेयरा कारोबार कर न केवल गांव की तस्वीर बदल रही हैं, बल्कि खुद को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं. आज बुंदेलखंड इलाके के गांवों से उत्पादित लाखों लीटर दूध दिल्ली की सेहत को भी तंदुरुस्त कर रहा है.

8 साल पहले महिलाओं ने शुरू किया कारोबार

बुंदेलखंड की इस बदलती हुई तस्वीर का श्रेय बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को जाता है, जिसकी शुरुआत 8 साल पहले हुई थी. ये कंपनी सहकारिता मॉडल  पर आधारित है. बता दें कि, बुंदेलखंड की वो महिलाएं जो कभी बदहाली का जीवन जीने को मजबूर थीं, वो हजारों महिलाएं आज सम्मान भरा जीवन जी रही हैं. 8 साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार  की पहल पर झांसी जिले की महज 800 महिलाओं ने मिलकर एक डेयरी कंपनी गठित की थी, जिसको नाम दिया गया बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी . कंपनी के सीईओ डॉ ओपी सिंह ने बताया कि गांवों में दूध इकट्ठा करने से लेकर डेयरी लचाने तक का सारा काम ये ग्रामीण महिलाएं ही कर रही हैं, और इन महिलाओं को मेहनत का ही फल है कि आज ये दूध कंपनी बुंदेलखंड के सभी 7 जिलों में पहुंच गई है.

574 करोड़ का टर्नओवर

कंपनी की निदेशक मंडल की अध्यक्ष आरती राजपूत ने बलिनी की 8वीं वार्षिक बैठक में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी के टर्नओवर में हर साल की तरह इस साल भी लगातार बढोतरी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी का सालाना कारोबार 520 करोड रुपये था, जो कि अब बढकर 574 करोड रुपये हो गया है. बता दें कि, कंपनी द्वारा प्रोसस्ड किया गया दूध मडर डेयरी को बेटा जाता है. उन्होंने बताया कि अबतक इस कंपनी से 88 हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं.

नारी शक्ति का अनोखा प्रदर्शन

बुंदेलखंड की इन ग्रामीण महिलाओं ने देशभर मे नारी शक्ति का अनोखा प्रदर्शन किया है. इन महिलाओं को जिक्र खुद पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं. बता दें कि, ये महलिाएं अब दुधारू पशुओं  के लिए पोषक आहार भी बनाकर पशुपालकों को सस्ती दर पर उपलब्ध कराती हैं. इसके साथ ही उन्नत क्वालिटी वाला घी बनाकर उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही हैं. इन महिलाओं ने इसी कड़ी में एक उत्पाद और जोड़ दिया है, वो है बलिनी का पनीर जिसे कंपनी की 8वीं वार्षिक बैठक में लॉन्च किया गया.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा