अब रूम फ्रेशनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, बालकनी में लगाएं ये फूल.. पूरे घर में फैलेगी खुशबू

अगरबत्ती या परफ्यूम से एलर्जी होने पर घर को महकाने के लिए मोगरा, तुलसी, रात की रानी जैसे खुशबूदार पौधे बेहतरीन विकल्प हैं. ये न केवल प्राकृतिक खुशबू देते हैं बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करते हैं. करी पत्ता जैसे पौधे स्वाद और ताजगी दोनों का फायदा देते हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 8 Oct, 2025 | 02:20 PM

Fragrant Flowers: हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा साफ-सुथरा और सुकून देने वाला लगे. खासकर जब थककर दिनभर की भागदौड़ के बाद घर लौटें, तो वहां का माहौल ऐसा हो कि सारी थकान दूर हो जाए. शाम के समय लोग अक्सर घर में अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाते हैं, जिससे हल्की खुशबू फैलती है. लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं कई लोगों को एलर्जी देता है. वहीं, कुछ लोग रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसकी तीखी महक भी कई बार परेशानी पैदा करती है.

ऐसे में अगर आप अपने घर में एक नैचुरल और ताजगी भरी महक चाहते हैं, तो खुशबूदार पौधे जैसे मोगरा, रात की रानी, तुलसी या लेवेंडर जैसे पौधे लगाना अच्छा विकल्प है. ये न सिर्फ आपके घर को महकाएंगे, बल्कि वातावरण को भी ताजा बनाए रखेंगे. ऐसे भी आपने भी देखा होगा कि कई लोग अपने घर की बालकनी, सीढ़ियों के पास या दरवाजे के करीब पौधे लगाते हैं, जिनकी खुशबू पूरे घर को ताजगी से भर देती है. ये पौधे न तो महंगे होते हैं और न ही इनमें से किसी तरह की एलर्जी या जलन होती है. बल्कि जब आप घर पहुंचते हैं, तो इनसे निकलने वाली खुशबू से मन फ्रेश हो जाता है.

तुलसी पौधा लगाने के फायदे

सनातन परंपरा में तुलसी का पौधा  आंगन में लगाना शुभ माना गया है. आजकल जिनके पास आंगन नहीं होता, वे इसे बालकनी या घर के किसी खुले कोने में लगाते हैं. तुलसी की खुशबू न सिर्फ मन को शांत करती है, बल्कि इसकी पत्तियों से निकलने वाली हवा वातावरण को भी शुद्ध बनाती है. इसी तरह, कई लोग अपने घर में कड़ी पत्ता (करी पत्ता) का पौधा भी लगाते हैं. इसकी खुशबू शाम के समय घर को ताजगी से भर देती है. साथ ही जब भी आप सब्जी बनाएं, तो इसके पत्ते तोड़कर ताजा इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी खुशबू भी, स्वाद भी और वो भी बिना किसी खर्च के.

रजनीगंधा- मोगरा से फैलेगी खुशबू

चंपा का पौधा बहुत अच्छी खुशबू देता है, लेकिन इसकी तेज महक के कारण कभी-कभी जहरीले कीड़े-मकोड़े  इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं. इसलिए अक्सर लोग इसके साथ मरुवादोना का पौधा भी लगाते हैं, क्योंकि इसकी गंध ऐसे कीड़ों को दूर रखती है और संतुलन बनाए रखती है. इसके अलावा गुलाब, चमेली, रजनीगंधा, मोगरा, रात की रानी, गंधराज, पारिजात और अगस्त जैसे फूलों वाले पौधे भी काफी लोकप्रिय हैं. ये न सिर्फ घर को महकाते हैं, बल्कि इनके खूबसूरत फूल बगीचे की शोभा भी बढ़ाते हैं. खास बात ये है कि इन्हें आप गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं और थोड़ी-सी जैविक खाद और नियमित देखभाल से ये लंबे समय तक खिलते रहते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Oct, 2025 | 02:08 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट