PM Kisan Yojana Alert: खाते में नहीं पहुंची 22वीं किस्त? घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस और करें शिकायत

PM Kisan 22nd Installmet: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई लाभार्थियों के खातों में अभी तक 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में सबसे पहले PM Kisan पोर्टल पर जाकर Beneficiary List और Beneficiary Status चेक करना जरूरी है. यदि e-KYC, आधार लिंक या जमीन रिकॉर्ड से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और फिर भी पैसा नहीं आया है, तो हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 14 Mar, 2026 | 03:11 PM

PM Kisan 22vi Kist: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना में पात्र किसान परिवारों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये की मदद सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. हाल ही में 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी की गई, जिसमें देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए. हालांकि कई लाभार्थियों के खाते में अभी तक यह राशि नहीं पहुंची है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी की वजह से किस्त अटक जाती है.

ऐसे में सबसे पहले योजना से जुड़ी जानकारी और स्टेटस की जांच करना जरूरी होता है. अच्छी बात यह है कि अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन बेहद आसान हो गई है और घर बैठे ही स्टेटस चेक किया जा सकता है.

पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचें

अगर खाते में योजना की किस्त नहीं आई है तो सबसे पहले लाभार्थियों की सूची (Beneficiary List) में अपना नाम जांचना जरूरी होता है. इससे पता चल जाता है कि आपका नाम योजना के रिकॉर्ड में शामिल है या नहीं.

  • इसके लिए आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट खुलने के बाद Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • फिर Search बटन पर क्लिक करें.

स्क्रीन पर आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी. अगर इस सूची में आपका नाम मौजूद है तो आप योजना के लाभार्थी हैं. यदि नाम दिखाई नहीं देता है तो रिकॉर्ड में कोई कमी हो सकती है.

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

कई बार पैसा खाते में ट्रांसफर हो जाता है लेकिन जानकारी न होने की वजह से लोग परेशान हो जाते हैं. इसलिए एक बार Beneficiary Status जरूर चेक करना चाहिए.

  • इसके लिए फिर से PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  • Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें.
  • यहां आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक की जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें.

कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर पूरा स्टेटस दिखाई देगा. यहां यह साफ दिख जाएगा कि किस तारीख को किस्त भेजी गई और पैसा खाते में पहुंचा या नहीं.

किस्त अटकने के मुख्य कारण

कई बार छोटी-छोटी तकनीकी वजहों से भी योजना की किस्त अटक जाती है. इसलिए कुछ जरूरी बातों की जांच करना जरूरी है. सबसे पहले यह देखें कि e-KYC पूरा हुआ है या नहीं. इसके अलावा यह भी जांच लें कि आधार नंबर बैंक खाते से लिंक है या नहीं. कई मामलों में जमीन का रिकॉर्ड (Land Seeding) अपडेट न होने की वजह से भी किस्त रुक सकती है. अगर इनमें से किसी जानकारी में कमी है तो उसे तुरंत अपडेट कराना जरूरी है.

पैसा न आए तो यहां करें शिकायत

अगर सभी जानकारी सही होने के बावजूद खाते में पैसा नहीं आया है तो संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन और ईमेल की सुविधा भी दी है. लाभार्थी 155261 या 18001801551 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. इसके अलावा तकनीकी समस्या के लिए 011-24300661 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. ईमेल के जरिए भी शिकायत भेजी जा सकती है. इसके लिए pmkisan-ict@gov.in  पर अपनी समस्या ईमेल के जरिए लिखकर भेजनी होगी.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Government Schemes Pm Kisan Yojana 22nd Installment Not Received Know How To Check Beneficiary Status And Register Complaint

PM Kisan Yojana Alert: खाते में नहीं पहुंची 22वीं किस्त? घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस और करें शिकायत

Supreme Court Advised Centre Government To Provide Msp For Pulses Like Rice And Wheat

सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सलाह, धान-गेहूं की तरह दाल पर भी मिले MSP.. किसान खुद करने लगेंगे खेती

Global Sugar Prices Fall Brazil Surplus Supply India Sugar Industry Outlook Icra Report 2026

ब्राजील की ज्यादा सप्लाई से गिरी दुनिया में चीनी की कीमतें, जानिए भारत का हाल

Tobacco Purchase May Resume On 16 March In Karnataka Union Commerce Minister Piyush Goyal

16 मार्च से शुरू हो सकती है तंबाकू खरीदी, केंद्रीय मंत्री का ऐलान..190 देशों के राजदूतों को भेजा जाएगा पत्र

India Tractor Sales Rise 34 Percent February 2026 Strong Rural Demand Agriculture Mechanization Growth

ग्रामीण बाजार में लौटी रौनक, फरवरी में ट्रैक्टर बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी और निर्यात भी बढ़कर 9,644 यूनिट पहुंचा

Good News For Up Livestock Farmers 22 Veterinary Hospitals Mobile Units And Free Vaccinations Provide Significant Benefits

यूपी के पशुपालकों के लिए खुशखबरी, 22 पशु अस्पताल, मोबाइल यूनिट और मुफ्त टीकाकरण की मिलेगी बड़ी सुविधा