Scheme of the Day: अब मशरूम से करें बंपर कमाई, बिहार सरकार दे रही है 12 लाख तक सब्सिडी

Bihar Government Scheme: बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की मशरूम योजना किसानों और युवाओं के लिए आमदनी बढ़ाने का अच्छा मौका है. इस योजना में मशरूम उत्पादन से जुड़ी अलग-अलग इकाइयों पर लाखों रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है. कम लागत और आसान प्रक्रिया के चलते लोग तेजी से जुड़ रहे हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 2 Feb, 2026 | 08:00 PM

Mushroom Farming : अगर आप कम जगह में खेती कर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो मशरूम उत्पादन आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है. खास बात यह है कि अब इसके लिए सरकार भी पूरा साथ दे रही है. बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की ओर से मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खास योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत किसानों और उद्यमियों को मशरूम से जुड़ी अलग-अलग इकाइयों के लिए लाखों रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है.

मशरूम उत्पादन को क्यों दे रही है सरकार बढ़ावा?

मशरूम एक ऐसी फसल है, जिसे कम जगह, कम पानी और कम समय में उगाया जा सकता है. इसकी बाजार में मांग भी लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि बिहार सरकार मशरूम उत्पादन  को रोजगार और आमदनी बढ़ाने का अच्छा जरिया मान रही है. इस योजना का मकसद है कि गांवों और शहरों में लोग मशरूम की खेती अपनाएं, जिससे उनकी आय बढ़े और नए रोजगार के मौके पैदा हों.

Mushroom Farming, Bihar Government Scheme, Horticulture Department, Subsidy Scheme

सरकारी मदद से मशरूम खेती बनेगी किसानों की नई कमाई.

किन-किन इकाइयों पर मिलेगा कितना अनुदान?

उद्यान निदेशालय के अनुसार, इस योजना के तहत अलग-अलग तरह की मशरूम इकाइयों पर अनुदान दिया जा रहा है.

  1. मशरूम उत्पादन इकाई (निजी क्षेत्र) के लिए अधिकतम 12 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा.
  2. मशरूम कम्पोस्ट इकाई (निजी क्षेत्र) लगाने पर भी 12 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी.
  3. मशरूम स्पॉन निर्माण  इकाई (निजी क्षेत्र) के लिए अधिकतम 8 लाख रुपये का अनुदान तय किया गया है.
  4. वहीं, जो लोग छोटे स्तर पर शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए 200 वर्ग फीट में मशरूम उत्पादन इकाई पर 1 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी.

यह योजना बड़े निवेशकों के साथ-साथ छोटे किसानों और युवाओं के लिए भी फायदेमंद है.

आवेदन कैसे करें और कहां से मिलेगी जानकारी?

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर मशरूम से संबंधित योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरना जरूरी है. अगर किसी तरह की परेशानी या जानकारी की जरूरत हो, तो अपने जिले के जिला उद्यान पदाधिकारी से सीधे संपर्क किया जा सकता है. वहां से योजना से जुड़ी पूरी जानकारी और मार्गदर्शन मिल जाएगा.

Mushroom Farming, Bihar Government Scheme, Horticulture Department, Subsidy Scheme

ऐसे करेंं ऑनलाइन आवेदन.

छोटे निवेश में बड़ा फायदा, युवाओं के लिए खास मौका

मशरूम उत्पादन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है. 200 वर्ग फीट जैसी छोटी जगह में भी मशरूम उगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है. यही कारण है कि यह योजना बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और छोटे किसानों के लिए खास मानी जा रही है. बिहार सरकार का मानना है कि अगर लोग इस योजना का सही तरीके से लाभ उठाएं, तो मशरूम खेती बिहार में रोजगार  का मजबूत साधन बन सकती है. इससे न सिर्फ आमदनी बढ़ेगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Feb, 2026 | 08:00 PM

सर्दियों में गुड़ का सेवन क्यों अधिक किया जाता है?