किस दिशा में होनी चाहिए गौशाला, बनाने से पहले पशुपालक इन बातों का रखें खयाल

भारत में पशुपालन तेजी से बढ़ रहा है. गौशाला गायों को सुरक्षित रखने, प्राकृतिक खाद बनाने और रोजगार देने में मदद करती है. निर्माण से पहले वास्तु सलाह और सफाई का ध्यान जरूरी है. यह धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 4 Oct, 2025 | 04:58 PM

Animal Husbandry: भारत में पशुपालन तेजी से बढ़ रहा है. अब गांव के अलावा शहरों में भी लोग गाय-भैंस का पालन कर रहे हैं. इससे लोगों की अच्छी कमाई हो रही है. वहीं, राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. इन योजनाओं से किसानों को फायदा हुआ है. इससे पशुपालकों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है. देश में ऐसे लाखों किसान हैं, जिनकी आजीविका का साधन पशुपालन ही है. लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोगों को मालूम नहीं है कि गौशाला किस दिशा में होनी चाहिए. तो आइए आज जानते हैं गौशाला बनाने की सही दिशा के बारे में.

गौशाला वह जगह है जहां गायों को रखा और उनकी देखभाल की जाती है. हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है, इसलिए गौशाला का निर्माण  एक धार्मिक और सामाजिक काम माना जाता है. यहां गायों को सुरक्षित रखा जाता है और उनका पालन-पोषण किया जाता है. धार्मिक रूप से, गाय को मां माना जाता है और उसकी सेवा करना पुण्य का काम होता है. इसलिए गौशाला में काम करने वाले लोग समाज में सम्मानित होते हैं.

गौशाला गरीबों को देती है रोजगार

सामाजिक दृष्टि से, गौशाला गरीब लोगों को रोजगार और सहारा देती है, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाते हैं. पर्यावरण की बात करें तो गौशाला प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में मदद करती है. गायों के गोबर का उपयोग खेतों में प्राकृतिक खाद  के रूप में होता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है. इस तरह, गौशाला धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और समाज के विकास में बड़ी भूमिका निभाती है.

गौशाला बनवाने की सही दिशा और महत्व

गौशाला का निर्माण पूर्व या उत्तर दिशा में करना शुभ माना जाता है. गौशाला का द्वार दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इसे हमेशा एक शांत और साफ-सुथरे स्थान पर बनाना चाहिए, जहां गायों के रहने के लिए पर्याप्त जगह, पानी और भोजन उपलब्ध हो. ऐसे भी पशुपालकों  के लिए गौशाला का महत्व बहुत बड़ा है. यह गायों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देती है. यहां से दूध और अन्य उत्पाद मिलते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. गायों का गोबर भी मिलता है, जिसे प्राकृतिक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. गौशाला लोगों को रोजगार भी देती है और पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करती है.

अच्छे वास्तुकार से लें सलाह

गौशाला बनवाने से पहले एक अच्छे वास्तुकार से सलाह जरूर लें. निर्माण में अच्छी क्वालिटी की सामग्री का उपयोग करें. गौशाला में पर्याप्त रोशनी और हवा का भी ध्यान रखें. गायों के लिए आरामदायक फर्श, ताजा पानी और पौष्टिक भोजन का इंतजाम करें. साथ ही, गौशाला की नियमित सफाई  भी जरूरी है. हिन्दू धर्म के अनुसार, गौशाला बनवाना एक पुण्य काम है, जो समाज को कई तरह से लाभ पहुंचाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Oct, 2025 | 04:52 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान