Jersey Cow: जानें कैसे जर्सी गाय पालकर किसान बढ़ा सकते हैं कमाई, पशुपालन के टिप्स

जर्सी गाय डेयरी व्यवसाय के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. रोजाना 12-14 लीटर दूध देती है. हल्का पीला रंग, छोटा सिर और हल्की घुमावदार सींग इसकी पहचान हैं. किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 29 Oct, 2025 | 10:22 PM

Jersey Cow : आज के समय में पशुपालन व्यवसाय किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन गया है. खासतौर पर गाय पालन से किसान लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं. लेकिन मुनाफा पाने के लिए यह जरूरी है कि किसान सही नस्ल की गाय पाले. भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों में जर्सी गाय की पहचान की जाती है. यह गाय न सिर्फ अच्छा दूध देती है बल्कि डेयरी व्यवसाय में निवेश का भी बेहतरीन विकल्प है. आइए जानते हैं जर्सी गाय के बारे में विस्तार से और इसे कैसे पहचानें.

जर्सी गाय की नस्ल और उत्पत्ति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जर्सी गाय बॉश टोरस श्रेणी की होती है, जबकि भारतीय गायें देसी बॉश इंडिकस श्रेणी की हैं. जर्सी गाय ब्रिटेन के जर्सी द्वीप की मूल निवासी है. इसकी नस्ल ठंडी जलवायु में विकसित हुई है, इसलिए गर्मी में यह आसानी से नहीं रह पाती. यह गाय मुख्य रूप से डेयरी व्यवसाय के लिए पाली जाती है, क्योंकि इसका दूध उत्पादन अत्यधिक होता है.

रंग और शरीर का आकार

जर्सी गाय  का रंग हल्का पीला होता है, जिस पर सफेद चित्ते बने रहते हैं. कभी-कभी हल्का लाल या बादामी रंग की भी जर्सी गाय मिलती है. शरीर का आकार देसी गाय की तुलना में बड़ा और लंबा होता है. सिर छोटा और पीठ एवं कंधा एक लाइन में होते हैं. इसकी सींग छोटी और हल्की घुमावदार होती हैं, जबकि देसी गाय की सींग लंबे और बड़े कूबड़ वाली होती है.

दूध उत्पादन और क्षमता

जर्सी गाय अपने दूध उत्पादन  के लिए प्रसिद्ध है. यह हर रोज लगभग 12 से 14 लीटर दूध देती है. वहीं देसी गाय सिर्फ 3-4 लीटर दूध प्रतिदिन दे पाती है. इसका मतलब है कि डेयरी व्यवसाय में एक जर्सी गाय रखने से रोजाना अच्छी आमदनी संभव है. यदि दूध का बाजार मूल्य 60 रुपये प्रति लीटर मान लें, तो एक गाय से महीने में करीब 21,600 से 25,200 रुपये तक की आमदनी हो सकती है.

गर्भधारण और प्रजनन क्षमता

जर्सी गाय देसी गायों  के मुकाबले जल्दी प्रजनन करती है. यह 18-24 महीनों में पहला बच्चा देती है, जबकि देसी गाय 30-36 महीने में जन्म देती है. हालांकि जर्सी गाय के जीवनकाल में कम बछड़े होते हैं, लेकिन दूध की मात्रा अधिक होती है, जिससे डेयरी व्यवसाय में निवेश का लाभ अधिक होता है.

सही जलवायु और देखभाल

जर्सी गाय ठंडी जलवायु  में अच्छी तरह रह सकती है. गर्मी में यह ज्यादा दूध नहीं देती और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. इसलिए इसे ठंडी और हवादार जगह पर रखना जरूरी है. इसके अलावा संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, और समय-समय पर टीकाकरण भी आवश्यक है. ठंडे मौसम में विशेष चारे और फीड देने से दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.

जर्सी गाय से डेयरी व्यवसाय में लाभ

जर्सी गाय रखने से डेयरी व्यवसाय  में फायदा ही फायदा है. रोजाना 12-14 लीटर दूध से किसान महीने में लाखों रुपये तक की आमदनी कमा सकते हैं. इसके साथ ही जर्सी गाय की बिक्री और बछड़ों से भी अतिरिक्त आमदनी होती है. सही देखभाल और पोषण के साथ यह गाय लंबी उम्र तक दूध देती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 Oct, 2025 | 10:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Iran Israel War Has Created Fertilizer Crisis May Be A Shortage Fertilizer In India Price Hike

ईरान-इजरायल युद्ध से उर्वरक पर छाया संकट, हो सकती है खाद की किल्लत.. कीमतों में भी इजाफा

Sadabad Potatoes Earned International Recognition With 41840 Packets Shipped Russia First Time Ensuring Better Prices Farmers

सादाबाद के आलू ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, पहली बार 41,840 पैकेट रूस भेजे गए.. किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

Palm Oil Prices Risen By 80 Percent In Telangana Now Rs 21546 Per Tonne

पाम ऑयल की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी, 21546 रुपये टन हुआ रेट.. किसान कर रहे बंपर कमाई

Up Agriculture Department Alert For Farmers For Fire Safety To Protect Wheat Crop

गेहूं की कटाई से पहले सावधान! ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फसल बन सकती है खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chief Minister A Revanth Reddy Will Release The First Installment Rythu Bharosa Nidhi Scheme On 22 March

22वीं किस्त के बाद किसानों को एक और तोहफा, 22 मार्च को खातों में पहुंचेंगे 3590 करोड़ रुपये.. हो गया ऐलान

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव