सबसे महंगे भैंसे को देखने जुटी भीड़, कीमत 23 करोड़ रुपये, रोज खाता है घी-मेवा

राजस्थान के पुष्कर में सालाना पशु मेले का आयोजन किया जाता है. इस बार भी यहां देशभर से पशु और पशु प्रेमी पहुंचे हैं. यहां 23 करोड़ रुपये का भैंसा अनमोल और 15 करोड़ रुपये का घोड़ा शाहबाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यहां पहुंची 16 इंच बड़ी गाय को लेकर लोगों में कौतूहल देखा जा रहा है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 29 Oct, 2025 | 05:18 PM

राजस्थान के पुष्कर में चल रहे पशु मेले में 23 करोड़ रुपये कीमत वाले भैंसे को देखने के लिए कई जिलों से लोग पहुंच रहे हैं. पुष्कर मेला देश के सबसे बड़े पशु मेलों में गिना जाता है. यहां पर हरियाणा का अनमोल नाम का भैंसा भी पहुंचा है, जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये आंकी गई है. मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा शाहबाज, 11 करोड़ का घोड़ा बादल और 16 इंच ऊंची गाय ने लोगों को अचंभित कर रखा है.

राजस्थान के पुष्कर में सालाना पशु मेले का आयोजन किया जाता है, जो इस बार भी लगा है और मेले में देशभर से पशु लाए गए हैं. पशु मेले में 23 करोड़ रुपये का भैंसा अनमोल सबसे महंगा भैंसा बताया गया है. मेले में 15 करोड़ रुपये का घोड़ा शाहबाज, 11 करोड़ का घोड़ा बादल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यहां पहुंची 16 इंच छोटी गाय को लेकर लोगों में कौतूहल देखा जा रहा है.

पुष्कर मेला में पहुंच रहे ऊंट, घोड़े, गाय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्कर मेला इस बार आधिकारिक रूप से 30 अक्तूबर से शुरू होगा और 5 नवंबर 2025 तक चलेगा. मेले में देशभर से पशु पहुंच रहे हैं. मेले के लिए अभी से पशु व्यापारी और पशु प्रेमी जुटने लगे हैं. मेले के लिए अब तक 4300 पशुओं का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें 3,028 घोड़े और 1,306 ऊंट शामिल हैं. जबकि, गाय समेत अन्य पशु भी मेला का हिस्सा बने हैं.

23 करोड़ का भैंसा अनमोल रोज खाता है घी-मेवा

पुष्कर पशु मेला का बड़ा आकर्षण 1500 किलोग्राम वजनी भैंसा अनमोल है. इसके मालिक परमिंदर गिल ने कहा कि वह अपने भैंसे को मेले में लेकर आए हैं. बीते साल भी वह मेला पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि वह अपने भैंसे को राजाओं की तरह पालते हैं. हर दिन दूध, देसी घी व सूखे मेवे अपने भैंसे को खिलाते हैं. उन्होंने कहा कि उनके भैंसा कई मेलों में चैंपियन बन चुका है और उसकी कीमत 23 करोड़ रुपये तक लगाई जा चुकी है. लेकिन वह भैंसा अनमोल को बेचेंगे नहीं.

सबसे छोटी 15 इंची गाय बनी कौतूहल

जयपुर के अभिनव तिवारी अपनी 16 इंच बड़ी गाय को लेकर पुष्कर मेला में पहुंचे हैं. गाय ने अपने छोटे कद से लोगों को मोहित कर रखा है. हर कोई इसे देखने के लिए पहुंच रहा है. अभिनव ने कहा कि वह मेले में इस बार कुल 15 गाय लेकर पहुंचे हैं.

सबसे महंगा घोड़ा शाहबाज और बादल का जलवा

पुष्कर मेला में चंडीगढ़ से 13 करोड़ रुपये कीमत वाला घोड़ा शाहबाज भी पहुंचा है. चंडीगढ़ के गैरी गिल के ढाई साल के घोड़े ‘शाहबाज’ को देखने भीड़ उमड़ रही है. गिल ने कहा कि शाहबाज कई शो जीत चुका है. मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े की कीमत 15 करोड़ रुपये रखी है. वह इससे प्रजनन कराने का दो लाख रुपये लेते हैं. इसके अलावा एक और मारवाड़ी घोड़े ‘बादल’ का भी खासा जलवा है, जिसकी 11 करोड़ की बोली लग चुकी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 Oct, 2025 | 05:11 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव

Mustard Seed Prices Fall Below Msp In Haryana Farmers Suffer Losses Of Up To Rs 700 Per Quintal

MSP से कम हुआ सरसों का रेट, किसानों को 700 रुपये क्लिंटल तक नुकसान.. कब शुरू होगी खरीदी

Animal Husbandry Tips How To Increase Milk Production Cow Buffalo Deworming Albendazole Benefits

Animal Husbandry: गाय-भैंस दे रही है कम दूध? कहीं आपकी ये एक गलती तो नहीं कर रही नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Do Animals Reduce Their Milk Production Due Fear Loud Noise Firecrackers A Veterinarian Explains Key Reason

क्यों पटाखों की तेज आवाज से डरकर दूध देना कम कर देते हैं पशु? पशु चिकित्सक ने बताई बड़ी वजह

Agriculture Transformation Farmers Shift Towards Horticultural Crops And Production Of Spices Flowers And Medicinal Plants Rises

खेती में आया बदलाव- बागवानी फसलों की ओर मुड़ रहे किसान, मसालों-फूलों और औषधीय पौधों की पैदावार बढ़ी

Punjab Floods Impact Wheat Fields Suddenly Sprouted With Wild Weeds

गेहूं के खेतों में अचानक उगने लगीं जड़ी-बूटियां, फसल को हो सकता है नुकसान.. अब वैज्ञानिक करेंगे जांच