800 रुपये धान बोनस, इनपुट सब्सिडी और सिंचाई परियोजना की सौगात, 20 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

Paddy Bonus: मुख्यमंत्री ने धान खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन करने के बाद अपने गृह जिले क्योंझर में किसानों से कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसानों को धान पर 800 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 30 Dec, 2025 | 05:36 PM

Odisha News: 20 लाख किसानों को इनपुट सब्सिडी के रूप में 7 हजार करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे. जबकि, धान की खरीद पर बोनस 800 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है. इसके साथ ही नए साल में मार्च से कानपुर सिंचाई परियोजना शुरू होने जा रही है. इससे 15 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलों को सिंचाई की सुविधा आसान हो जाएगी. यह सब लाभ ओडिशा के किसानों को मिलेंगे. राज्य सरकार कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिसके नतीजे में किसानों के लिए ये बड़ी सुविधाएं दी जा रही हैं.

नए साल में शुरू होगी कानपुर सिंचाई परियोजना

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि अगले तीन सालों में राज्य में 15 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि क्योंझर जिले में कानपुर सिंचाई परियोजना का उद्घाटन अगले दो से तीन महीनों में किया जाएगा. उन्होंने कहा मार्च से किसानों को नई कानपुर सिंचाई परियोजना के जरिए फसलों के लिए पानी की उपलब्धता आसान हो जाएगी.

एमएसपी से बढ़ाकर किसानों को दिया जा रहा फसलों का भाव

मुख्यमंत्री ने धान खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन करने के बाद अपने गृह जिले क्योंझर में किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसानों के लिए कई योजनाएं बनाने वाली सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि धान पर 800 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देना है. उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा तय MSP के अलावा धान किसानों को दी जा रही इनपुट सब्सिडी ने खेती के प्रति किसानों का मनोबल बढ़ाया है.

धान की खरीद 800 रुपये बोनस के साथ जारी

सीएम माझी ने दावा किया कि पिछली BJD सरकार ने किसानों के लिए धान पर 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की थी, लेकिन “वह इसे दे नहीं पाई, या शायद जानबूझकर नहीं दिया. उन्होंने आगे कहा कि लेकिन हमारा वादा पत्थर पर खींची गई लकीर जैसा है. हम धान पर 800 रुपये प्रति क्विंटल की इनपुट सब्सिडी दे रहे हैं. इससे निश्चित रूप से किसानों का मनोबल बढ़ा है.

20 लाख किसानों को दिए गए 7 हजार करोड़

पिछले साल लगभग 20 लाख किसानों को 7,000 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी दी गई थी. इस साल यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने किसानों को बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पूरी धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शिता से की जाएगी. मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर इसमें कोई लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे.

धान के अलावा अन्य फसलों पर भी इनपुट सब्सिडी देने का विचार

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि हम फसलों में विविधता लाना चाहते हैं. इसलिए हम गैर धान फसलों में अधिक प्रोत्साहन देने पर विचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने किसानों को दालें, तिलहन और बाजरा उगाने की सलाह दी है. ऐसी फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य भी अधिक है और राज्य सरकार अतिरिक्त इनपुट सब्सिडी देने पर भी विचार कर रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Dec, 2025 | 05:33 PM

आम में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला विटामिन कौन सा है?

What Should Fish Farmers Do In The Month Of February 5 Essential Tips For Fish Farmers

मछली पालकों के लिए एडवाइजरी, 26 डिग्री तापमान होने पर शुरू कर दें बीज कलेक्शन.. जानें कब डालें तालाब में चूना

Maharashtra Government Included Animal Husbandry In Agriculture Animal Husbandry Department

महाराष्ट्र सरकार ने पशुपालन को कृषि में किया शामिल, अब 3.7 करोड़ किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

Palamu Joda Bail Yojana Bring Home Pair Bulls Paying Just 4000 Government Provide 36000 And Insurance And Vaccination Also Free

Palamu Joda Bail Yojana: सिर्फ 4 हजार देकर घर लाएं बैलों का जोड़ा, 36 हजार देगी सरकार, बीमा-टीकाकरण भी फ्री

Drip Irrigation System Subsidy Worth Rs 1 Lakh Now Available For Just Rs 10000 Apply Today

Drip Irrigation: एक लाख का सिंचाई सिस्टम अब सिर्फ 10 हजार में, किसान आज ही करें आवेदन

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Claims Farmers Are Safe Due Over India Us Trade Deal He Questions Rahul Gandhi About Msp And Flour Export

सरकार का फिर दावा- अमेरिकी डील से किसान सुरक्षित, आटा निर्यात और एमएसपी पर राहुल गांधी को घेरा

Bamboo Ethanol Production To Begin In Next 15 Days Of Feb Over 24 Million Sent To 4000 Bamboo Farmers

गन्ना-मक्का की बजाय बांस से बनेगा इथेनॉल.. अगले 15 दिनों में शुरू होगा प्रोडक्शन, 4 हजार किसानों को 2.4 करोड़ रुपये भेजे