Dauna plant: ब्रांडेड परफ्यूम से ज्यादा खुशबूदार है दौना पौधा, घर में लगाने से मिलते हैं कई फायदे

दौना पौधा अपनी तेज और प्राकृतिक खुशबू के लिए जाना जाता है. इसे धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसका उपयोग होता है. इसकी पत्तियों और जड़ का लेप सूजन और घाव में राहत देता है. घर में लगाने से वातावरण भी ताजा रहता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 16 Feb, 2026 | 10:10 PM

Dauna Plant: कई बार हमारे आसपास ऐसे पौधे होते हैं, जिनके फायदे बड़े-बड़े महंगे उत्पादों से भी ज्यादा होते हैं. ऐसा ही एक छोटा-सा लेकिन बेहद खास पौधा है-दौना. इसकी खुशबू इतनी सुगंधित होती है कि लोग इसे प्राकृतिक इत्र जैसा मानते हैं. यह पौधा सिर्फ सुगंध ही नहीं देता, बल्कि स्वास्थ्य और धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. आयुर्वेद में इसका उपयोग कई छोटी-बड़ी समस्याओं में किया जाता है. यही वजह है कि अब लोग इसे अपने घरों में लगाने लगे हैं.

छोटा पौधा, बड़े फायदे

दौना पौधा आकार में ज्यादा बड़ा नहीं होता. यह लगभग दो फीट तक बढ़ता है, लेकिन इसके गुण बहुत खास माने जाते हैं. इसकी पत्तियों से हल्की और प्राकृतिक  खुशबू आती है, जो आसपास के माहौल को ताजगी से भर देती है. कई लोग इसे घर के आंगन या गमले में लगाना पसंद करते हैं. कम देखभाल में भी यह आसानी से बढ़ जाता है, इसलिए इसे उगाना मुश्किल नहीं होता. यही कारण है कि यह पौधा धीर-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.

वातावरण को रखता है साफ और ताजा

दौना पौधे को वातावरण  को शुद्ध रखने वाला पौधा माना जाता है. इसकी पत्तियों की खुशबू से हवा में ताजगी बनी रहती है और घर का माहौल अच्छा महसूस होता है. कहा जाता है कि यह पौधा आसपास की हवा को साफ रखने और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है. घर में हरियाली बढ़ने से मन भी शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है. इसलिए कई लोग इसे सजावटी पौधे के रूप में भी लगाते हैं.

आयुर्वेद में उपयोगी पौधा

आयुर्वेद में दौना पौधे का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है. इसकी पत्तियों और जड़ों का लेप घाव, सूजन और जोड़ों  के दर्द में राहत देने वाला माना जाता है. त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी इसका उपयोग किया जाता है. पत्तों को पीसकर लगाने से जलन और खुजली कम हो सकती है. हालांकि किसी भी घरेलू उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा

दौना पौधा धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक माहौल बना रहता है. कई लोग इसे शुभ पौधा मानकर अपने घर में लगाते हैं. माना जाता है कि इसे सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कुल मिलाकर, दौना पौधा छोटा जरूर है, लेकिन इसके फायदे कई तरह के हैं. यह पौधा घर को खुशबू, हरियाली और पारंपरिक औषधीय उपयोग-तीनों चीजें एक साथ देता है. अगर घर में थोड़ी-सी जगह हो, तो इस पौधे को लगाकर प्राकृतिक खुशबू और हरियाली का आनंद लिया जा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Feb, 2026 | 10:10 PM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?