बहुत बड़ी खबर: खाद की कीमतों में हो सकती है 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी, बढ़ जाएगा खेती का खर्च

चीन द्वारा यूरिया और स्पेशलिटी फर्टिलाइजर्स के निर्यात पर रोक से रबी सीजन में उर्वरक महंगे हो सकते हैं. भारत 95 फीसदी स्पेशलिटी फर्टिलाइजर चीन से आयात करता है. कीमतें 10-15 फीसदी तक बढ़ सकती हैं. सप्लाई अभी सुरक्षित है, लेकिन लंबे समय तक रोक चिंता का विषय बन सकती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 21 Oct, 2025 | 04:10 PM

Fertilizer Price Hike: किसान धान की कटाई करने के साथ रबी फसलों की बुवाई के लिए खेत को तैयार कर रहे हैं. इसी बीच खबर है कि रबी सीजन के दौरान उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोती हो सकती है. खाद 15 फीसदी तक महंगी हो सकती है. क्योंकि चीन ने 15 अक्टूबर से यूरिया और स्पेशलिटी फर्टिलाइजर्स के निर्यात पर रोक लगा दी है. चीन ने मई से अक्टूबर तक निर्यात की अनुमति दी थी, लेकिन अब अगली सूचना तक यह रोक लगा दी गई है. इसका असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे वैश्विक बाजार पर पड़ेगा. अगर ऐसा होता है, तो रबी फसल की खेती में लागत बढ़ जाएगी. इससे किसानों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोक में TMAP (टेक्निकल मोनो अमोनियम फॉस्फेट), यूरिया सॉल्यूशन (जैसे AdBlue), डीएपी और यूरिया जैसे पारंपरिक उर्वरक भी शामिल हैं. सॉल्युबल फर्टिलाइजर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SFIA) के अध्यक्ष रजीब चक्रवर्ती ने कहा कि यह निर्यात प्रतिबंध  करीब 5-6 महीने तक चल सकता है. भारत अपनी जरूरत के लगभग 95 फीसदी स्पेशलिटी फर्टिलाइजर (विशेष उर्वरक), जैसे फॉस्फेट (TMAP) और एमिशन कंट्रोल फ्लुइड (AdBlue), चीन से आयात करता है. उद्योग से जुड़े चक्रवर्ती ने कहा कि चीन द्वारा निर्यात पर रोक लगाने से इन उर्वरकों  की पहले से ही महंगी कीमतों में 10-15 फीसदी तक की और बढ़ोतरी हो सकती है.

60-65 फीसदी खाद का इस्तेमाल रबी सीजन में

रजीब चक्रवर्ती ने कहा कि भारत हर साल करीब 2.5 लाख टन स्पेशलिटी फर्टिलाइजर  का इस्तेमाल करता है, जिसमें से 60-65 फीसदी रबी सीजन (अक्टूबर से मार्च) में इस्तेमाल होता है. उन्होंने कहा कि फिलहाल रबी सीजन के लिए जरूरी सप्लाई ग्लोबल एजेंसियों के जरिए पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है, इसलिए अभी कमी की चिंता नहीं है, लेकिन कीमतें जरूर बढ़ेंगी. अगर मार्च 2026 के बाद भी चीन का यह निर्यात प्रतिबंध जारी रहा, तब यह एक गंभीर चिंता का विषय होगा. चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि इस बार पानी की अच्छी उपलब्धता के चलते रबी सीजन मार्च तक खिंच सकता है. भारत के पास कुछ वैकल्पिक आपूर्तिकर्ता देश जैसे दक्षिण अफ्रीका, चिली और क्रोएशिया हैं, लेकिन ये केवल एक-दो प्रकार के उर्वरकों के लिए ही हैं.

इन देशों से खाद का कर सकता है आयात

बता दें कि भारत के पास खाद के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. वह दक्षिण अफ्रीका, चिली और क्रोएशिया जैसे कुछ दूसरे देशों से भी खाद आयात  कर सकता है, लेकिन ये केवल एक-दो तरह के उर्वरकों के लिए ही काम आते हैं. इन देशों से आयात बढ़ाने की कोशिश हो रही है, लेकिन वहां की सप्लाई लिमिटेड है और कीमत भी ज्यादा है. इसलिए अब भारत के लिए जरूरी हो गया है कि वह अपने उर्वरक सप्लाई चेन को और ज्यादा विकल्पों के साथ मजबूत और विविध बनाएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Oct, 2025 | 04:05 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Animal Care Tips Benefits Of Deworming In Dairy Animals To Boost Milk Production

मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Cm Hemant Soren Major Decision 23 Proposals Approved Cabinet Farmers And Youth Likely Get Relief

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला..कैबिनेट में 23 प्रस्ताव मंजूर, किसानों और युवाओं को मिल सकती राहत

Grand Inauguration Agricultural Trade Fair Ranchi Government Responds Regarding Loan Waiver For 4 5 Lakh Farmers

रांची में कृषि व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ, 4.5 लाख किसानों की कर्जमाफी पर सरकार ने दिया जवाब

Madhya Pradesh Farmers Yogendra Pal Singh Solanki Farmer From Narmadapuram Creating Portraits Of Agriculture Ministers From 11 Countries Using Grains During Indore Brics Summit

किसान ने अनाज के दानों से बनाई ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीर, गेहूं-धान, सरसों का इस्तेमाल

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Women Beneficiaries To Surpass 2 17 Crore For 23rd Installment Check Pm Kisan All Beneficiaries Increased

2.17 करोड़ महिला किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Bihar Storage Godown Threshing Floor Scheme Farmers Benefit Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha

किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, बिहार में बनेंगे 305 भंडारण गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर