छत्तीसगढ़ की चीनी मिल ने गन्ना किसानों के भुगतान का बनाया रिकॉर्ड, जून में ही 100 फीसदी पेमेंट कंप्लीट
Sugarcane Payment: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गन्ना भुगतान की यह उपलब्धि किसानों के भरोसे और सहकारिता मॉडल की सफलता का प्रमाण है. उन्होंने किसानों से अधिक गन्ना उत्पादन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया.
Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश के लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि आगामी सप्ताह में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
Shivraj Singh Chouhan: शिवराज ने बाबुओं को खेत में उतारा! देखिए धान लगाने की नई मशीन का लाइव डेमो
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धान की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अत्याधुनिक धान रोपाई मशीन (Paddy Transplanter) का निरीक्षण और प्रदर्शन किया है. यह आधुनिक मशीन न सिर्फ धान की रोपाई को तेज, सटीक और आसान बनाएगी, बल्कि इससे किसानों की मजदूरी और खेती की लागत में भी भारी कमी आएगी। कम समय में अधिक क्षेत्र में रोपाई संभव होने से फसल की बेहतर ग्रोथ होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का साफ कहना है कि आधुनिक तकनीक ही किसानों की समृद्धि की असली कुंजी है। देखिए इस नई तकनीक की पूरी खासियत और ग्राउंड रिपोर्ट इस वीडियो में!
अल नीनो का खतरा, 77 धान और 65 मक्का जिले सबसे ज्यादा संवेदनशील, 10 फीसदी तक नुकसान की आशंका
El Nino Impact India: अल नीनो के संभावित असर को देखते हुए केंद्र सरकार और आईसीएआर ने उन जिलों की पहचान की है जहां कम बारिश होने पर धान, मक्का, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है. किसानों को सूखे से बचाने के लिए राज्यों को पहले से तैयारी करने और वैकल्पिक फसल योजना अपनाने की सलाह दी गई है.
खेत में बनवाइए तालाब.. सरकार देगी 52,500 रुपये, मछली पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई
किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार खेत तालाब योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे सिंचाई की सुविधा मजबूत होती है. साथ ही मछली पालन जैसे अतिरिक्त व्यवसाय शुरू कर किसान अपनी कमाई बढ़ाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.