अब मछुआरों की मछली रहेगी ज्यादा ताजा, सरकार की खास किट से बढ़ेगी कमाई और भरोसा

Fisheries Welfare Scheme : बिहार सरकार ने मछुआरों की आमदनी बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मछली पकड़ने और बेचने के लिए खास किट दी जा रही है. इससे मछली ज्यादा समय तक ताजी और हाइजेनिक रहेगी, नुकसान घटेगा और ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 20 Dec, 2025 | 12:32 PM

Fish Marketing Kit : सोचिए अगर बाजार में मिलने वाली मछली ज्यादा देर तक ताजी रहे, बदबू न आए और साफ-सुथरी हालत में ग्राहकों तक पहुंचे, तो मछुआरों की कमाई कितनी बढ़ सकती है. इसी सोच के साथ बिहार सरकार ने मछुआरों के लिए एक बड़ी पहल की है. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अनुसार, अब मछुआरों और मछली विक्रेताओं को ऐसे खास किट दिए जा रहे हैं, जिससे मछली लंबे समय तक सुरक्षित, ताजी और हाइजेनिक बनी रहेगी.

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना से मिला बड़ा सहारा

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मत्स्य शिकारमाही और विपणन किट का वितरण शुरू किया गया है. इस योजना का मकसद मछुआरों को आधुनिक उपकरण  देकर उनकी रोजी-रोटी को मजबूत बनाना है. विभाग का कहना है कि इन किट की मदद से मछुआरे अब मछली पकड़ने  से लेकर बेचने तक की पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से कर सकेंगे. इससे न सिर्फ मेहनत कम होगी, बल्कि मछली की गुणवत्ता  भी बनी रहेगी.

एक किट में मिलेंगे ये जरूरी उपकरण

बिहार सरकार पशुपालन विभाग के अनुसार, मछुआरों को मिलने वाली इस किट में मछली पकड़ने और बेचने से जुड़े कई जरूरी सामान शामिल हैं. इसमें फेंका जाल, गील नेट, हांडी, तराजू और इनसुलेटेड आइस बॉक्स जैसे उपकरण दिए जा रहे हैं. खास बात यह है कि आइस बॉक्स की मदद से मछली को ज्यादा समय तक ठंडा और सुरक्षित रखा जा सकेगा. इससे मछली खराब होने की समस्या कम होगी और बाजार में अच्छी कीमत  मिल सकेगी.

आमदनी बढ़ेगी, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर मछली

पशुपालन विभाग के अनुसार, इस योजना से मछुआरों की आमदनी में सीधा फायदा होगा. ताजी और साफ मछली बेचने से ग्राहकों का भरोसा  बढ़ेगा और बिक्री भी ज्यादा होगी. वहीं उपभोक्ताओं को भी उचित दाम पर अच्छी गुणवत्ता की मछली मिल सकेगी. बताया गया है कि कुल 440 किट का फ्री वितरण किया जाना है, जिसकी शुरुआत पहले चरण में 100 किट देकर कर दी गई है. शेष किट का वितरण भी जल्द पूरा किया जाएगा.

मछुआरों के लिए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

बिहार सरकार की यह पहल मछुआरों को आत्मनिर्भर  बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. सही उपकरण मिलने से मछली पकड़ने, सुरक्षित रखने और बेचने की प्रक्रिया आसान होगी. इससे नुकसान कम होगा और मुनाफा बढ़ेगा. सरकार की कोशिश है कि मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए और मछुआरों की जिंदगी में स्थायी सुधार लाया जाए.

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना में आवेदन कैसे करें

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए मछुआरों को अपने राज्य के मत्स्य पालन विभाग  से संपर्क करना होता है. यह योजना हर राज्य में अलग-अलग तरीके से चलाई जाती है. आमतौर पर आवेदन ग्राम पंचायत, पटवारी या ब्लॉक कार्यालय से मिलने वाले फॉर्म से किया जाता है. कई राज्यों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी होती है. आवेदन के समय आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज लगाने होते हैं. इस योजना के तहत मछली पालन के लिए तालाब निर्माण, जाल, बीज और अन्य जरूरी सहायता दी जाती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Mustard Market Rate Rajasthan Mustard Market Rate Mustard Market Rate Costlier Than Msp

राजस्थान सहित कई राज्यों में सरसों का रेट MSP से ज्यादा, किसानों की बंपर कमाई.. जानें तिल का लेटेस्ट भाव

Rahul Gandhi 5 Big Guarantees In Kerala Including Safety Women And Youth And Safety Farmers And Businesses

केरल में राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं-युवाओं संग किसानों की सुरक्षा और कारोबार को लेकर बड़ा चुनावी दांव

Rashtriya Krashi Mela Raisen Madhya Pradesh Shivraj Singh Said National Agriculture Fair Provides Farmers Comprehensive Roadmap For Advanced Farming

रायसेन से उठेगी खेती‑किसानी में बदलाव की लहर, राष्ट्रीय कृषि मेला किसानों को देगा उन्नत खेती का पूरा नक्शा

Haryana Farmers Protest Demanding Compensation Wheat Crop Ruined

बेमौसम बारिश से गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसल चौपट, किसानों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

Haryana 22 Village Farmers Protest Over Sbi Whitehead Rs 19 Lakh Compensation Money For 6 Years In Leadership Of Bhartiya Kisan Ekta

6 साल से किसानों का 19 लाख रुपये मुआवजा दबाए बैठा है एसबीआई, 22 गांवों के किसानों का हंगामा-नारेबाजी   

Wheat Procurement Not Start From 1 N April In Haryana Karnal Farmer Leaders Angry

ऐलान के बावजूद 1 अप्रैल को नहीं खरीदा गया गेहूं, खाली हाथ घर लौटे अन्नदाता.. किसान नेताओं में नाराजगी