देश ही नहीं विदेशों में भी भारी डिमांड, इस कांटेदार फसल की खेती से बदल जाएगी किस्मत.. लाखों में होगी इनकम

एलोवेरा की खेती कम मेहनत और कम लागत में अधिक मुनाफा देती है. सूखे और गर्म इलाकों में आसानी से उगाई जा सकती है. रोपाई 7 से 8 महीने में तैयार होती है, एक पौधा 3 से 5 साल तक पत्तियां देता है. प्रति हेक्टेयर 1–1.5 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा संभव है.

Kisan India
नोएडा | Published: 1 Nov, 2025 | 02:51 PM

Aloe vera cultivation: लोगों को लगता है कि केवल धान-गेहूं जैसे फसलों की खेती में ही फायदा है. इनकी खेती से ही किसानों की गरीबी दूर हो सकती है. लेकिन ऐसी बात नहीं है. अगर किसान बागवानी करते हैं, तो पारंपरिक फसलों के मुकाबले ज्यादा मुनाफा होगा. क्योंकि मार्केट में बागवानी फसलों की डिमांड और रेट भी ज्यादा हैं. अगर किसान एलोवेरा यानी घृतकुमारी की खेती करते हैं, तो लाखों में कमाई होगी. इसकी मांग केवल भारत नहीं विदेशों में खूब है. इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में किया जा रहा है. फिलहाल राजस्थान सहित कई राज्यों में किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं. इसकी खेती से कई किसान लखपति बन गए हैं.

कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक, यह कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है और सूखे व गर्म इलाकों में भी आसानी से उगाई जा सकती है. खास बात यह है कि एलोवेरा खेती  ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का बेहतरीन विकल्प है. इसकी खासियत है कम मेहनत और कम खर्च में अधिक कमाई होती है. ऐसे एलोवेरा की खेती के लिए दोमट या बलुई दोमट मिट्टी  सबसे उपयुक्त मानी जाती है, जिसमें जल निकासी की अच्छी सुविधा हो. खेत की जुताई के बाद 30 सेंटीमीटर ऊची मेड़ बनाकर पौधों को 45 सेंटीमीटर की दूरी पर रोपना चाहिए. रोपाई के लिए ‘सकर’ या जड़ वाले पौधों का इस्तेमाल होता है. एक हेक्टेयर में लगभग 15 से 18 हजार पौधों की जरूरत होती है.

30 दिन पर करें सिंचाई

एलोवेरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती. गर्मियों में इसे 15 दिन और सर्दियों में 25 से 30 दिन के अंतराल पर पानी देना काफी है. इसमें रोग और कीट लगने की संभावना बहुत कम होती है, इसलिए रासायनिक दवाओं  पर खर्च लगभग न के बराबर आता है. अगर जैविक तरीके से उगाई जाए तो इसकी बाजार में कीमत और बढ़ जाती है.

इतने महीने में तैयार हो जाएगी फसल

एलोवेरा की फसल रोपाई के 7 से 8 महीने में तैयार हो जाती है और एक पौधा 3 से 5 साल तक लगातार पत्तियां देता है. प्रति हेक्टेयर लगभग 12 से 15 टन पत्तियां मिलती हैं. बाजार में इसकी कीमत 10 से 15 रुपये प्रति किलो होती है, जिससे किसान आसानी से 1 से 1.5 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का शुद्ध मुनाफा  कमा सकते हैं. कई कंपनियां एलोवेरा जेल, जूस, साबुन और कॉस्मेटिक बनाने के लिए किसानों से सीधे पत्तियां खरीदती हैं. सरकार भी इस खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और तकनीकी मदद देती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Land Finalized 5 Panchayats Five Large Cow Shelters To Built In Uttar Pradesh Animal Husbandry Department Gets Approval Under Govansh Sanrakshan Yojana

5 पंचायतों में जमीन फाइनल… यूपी में अब बनेंगी 5 बड़ी गोशालाएं, शासन से मिली मंजूरी

Mandi Bhav Lasalgaon Agricultural Produce Market Committee Onion Price Fall

एशिया की सबसे बड़ी मंडी में प्याज हुआ धड़ाम, क्या किसानों को 1500 रुपये क्विंटल मिलेगा अनुदान ?

India Retail Inflation March 2026 3 4 Percent Lpg Food Prices Rise Rbi Policy Outlook

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई! मार्च में टूटा 13 महीने का रिकॉर्ड, LPG और सब्जियां बनी वजह

Dalhan Ki Kheti Agriculture Department Advisory For Farmers Benefits If Pulses Farming To Increase Income

किसानों के लिए गेमचेंजर बन सकती है दलहन की स्मार्ट खेती, कम खर्च में मिलेगा दोगुना मुनाफा, सरकार दे रही सपोर्ट

Amritsar Assam Baisakhi Bohag Bihu Celebration Wheat Harvest Festival Goru Bihu Importance Agriculture Culture

बैसाखी पर गेहूं की कटाई से लेकर बिहू में पशुओं की पूजा तक.. किसानों ने धूमधाम के साथ मनाया कृषि पर्व, देखें

Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Or Will Bjp Surprise With A New Face Kaun Banega Bihar Ka Agla Cm

सम्राट चौधरी या कोई नया सरप्राइज, बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा? नीतीश के इस्तीफे से पहले CM की रेस में हलचल तेज